National

‘दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि दुनिया देखेगी’, लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह का बड़ा बयान

Last Updated:November 13, 2025, 18:31 IST

Delhi Car Blast: अमित शाह ने मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जिससे दुनिया को सख्त संदेश जाएगा. लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं. सभी घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

'दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि दुनिया देखेगी', लाल किला ब्लास्ट पर शाह का बयानअमित शाह ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को सजा दुनिया के लिए एक मैसेज होगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के दोषियों को मिलने वाली सजा दुनिया को ये संदेश देगी कि भविष्य में कोई हमारे देश में फिर से ऐसा हमला करने के बारे में सोच भी न सके.

दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किले के पास शाम 6:52 बजे एक हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में क्षत-विक्षत शव और बिखरा हुआ मलबा दिखाई दे रहा था.

घटना के तुरंत बाद शाह ने घटनास्थल का दौरा किया था. उन्होंने अगले दिन 11 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की दो बार समीक्षा की. सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए.

बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं. सूत्रों ने बताया कि दोपहर की सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी लगभग यही अधिकारी शामिल हुए. गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच एनआईए को भी सौंप दी है. यह स्पष्ट संकेत है कि इस विस्फोट को सरकार ने आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है. इस धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां ​​विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि 10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था. इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. धमाके की चपेट में आने कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 13, 2025, 17:51 IST

homenation

‘दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि दुनिया देखेगी’, लाल किला ब्लास्ट पर शाह का बयान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj