Sports

शादी तो पहले ही हो चुकी…अब लग गया ठप्‍पा! शिखर धवन-सोफी की लव स्‍टोरी में आया नया मोड़

होमखेलक्रिकेट

शादी तो पहले ही हो चुकी,अब लग गया ठप्‍पा! धवन-सोफी की लव स्‍टोरी में नया मोड़

Last Updated:May 06, 2026, 23:15 IST

Shikhar Dhawan registers marriage with wife Sophie Shine: शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी शादी रजिस्टर करवाकर रिश्ते पर ‘पक्की मुहर’ लगा दी है. पत्नी सोफी शाइन के साथ विकास सदर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे धवन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. धवन और सोफी ने 21 फरवरी 2026 को निजी समारोह में शादी की थी, जबकि सगाई 12 जनवरी को हुई थी. अब कानूनी तौर पर भी यह चर्चित कपल आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गया है. शादी तो पहले ही हो चुकी,अब लग गया ठप्‍पा! धवन-सोफी की लव स्‍टोरी में नया मोड़ Zoomशिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी शादी रजिस्टर करवाकर रिश्ते पर ‘पक्की मुहर’ लगा दी है.

गुरुग्राम.  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम में करवा लिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ विकास सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय आए और शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य और एक पंडित भी वहां मौजूद था.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)  ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी और सोफी शाइन (Sophie Shine) ने हल्के आसमानी रंग का टॉप पहना था. जब उनकी पत्नी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रही थीं तो पीछे से एक व्यक्ति ने मजाक में पूछा, ‘क्या पंडित की फोटो आ रही है या नहीं?’ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह रजिस्ट्रार के अधीक्षक वासुदेव ने विवाह प्रमाण पत्र जारी किया.

शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी शादी रजिस्टर करवाकर रिश्ते पर ‘पक्की मुहर’ लगा दी है.

गुरुग्राम रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ आज दोपहर करीब तीन बजे विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे. उनके साथ परिवार के करीब सात सदस्य और दोस्त थे. दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी होने में करीब 35 मिनट लगे और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।.’

धवन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में आयरलैंड की सोफी शाइन से शादी की थी. दोनों की 12 जनवरी को सगाई हुई थी. सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. जिनका जन्म 1990 में आयरलैंड में हुआ था. मौजूदा वक्त में सोफी की उम्र 35 साल है. सोफी ने कॉर्पोरेट जगत में अपना एक अलग ही नाम बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सोफी ने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई पूरी की.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj