Rajasthan
दादी-नानी के जमाने का स्वाद लौटा, सर्दियों में बन रहा तिल-गुड़ का तिलकुट्टा हलवा, सेहत और स्वाद का खजाना

सर्दियों में ऊर्जा का पावरहाउस तिलकुट्टा हलवा, लोगों की बना पहली पसंद
सर्दियों के मौसम में जयपुर के विंटर फेयरों में चित्तौड़गढ़ से आया तिलकुट्टा हलवा लोगों की पहली पसंद बन गया है. दादी-नानी के जमाने का यह देसी हलवा तिल, गुड़, खोपरा और ड्राईफ्रूट्स से 100 प्रतिशत शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है. खास मशीनों से बनने वाला यह हलवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला माना जाता है. व्यापारी सर्दियों में विशेष रूप से जयपुर पहुंचकर इसे तैयार करते हैं. हलवे के साथ तिल, मूंगफली और सोयाबीन से निकला शुद्ध कच्ची घाणी तेल भी लोगों को खूब भा रहा है.
homevideos
सर्दियों में ऊर्जा का पावरहाउस तिलकुट्टा हलवा, लोगों की बना पहली पसंद




