Entertainment

The Vvan: बड़े पर्दे पर छठ पूजा देख भर आईं दर्शकों की आंखें, पटना में शो हाउसफुल, मूवी के सरप्राइज ने खड़े किए रौंगटे

पटना. बिहटा की वन देवी और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा पर आधारित सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड फिल्म ‘द वन’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पटना में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वन देवी और छठ पूजा को पर्दे पर देखकर दर्शक भावुक हो रहे हैं. खासकर फिल्म में अचानक बजने वाला छठ गीत सुनकर थिएटर का माहौल पूरी तरह बदल गया.

कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं. यह गाना किसका है, यह दर्शकों के लिए सरप्राइज भी है. फर्स्ट शो देखकर थिएटर से बाहर निकले दर्शकों का कहना है कि फिल्म में पहली बार बिहार की संस्कृति, आस्था और छठ को इतने करीब से देखने का मौका मिला है. यही वजह है कि पटना में फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं.

छठ गीत सुन भावुक हुए दर्शक‘द वन’ फिल्म का फर्स्ट शो देखकर निकली गुड़िया ने बताया कि यह फिल्म बहुत अच्छी है. बिहारियों के लिए यह दिल से जुड़ने वाली फिल्म है. पटना की वन देवी और चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ पूजा को बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है. इस फिल्म को देखकर हम लोग दिल से जुड़ गए. जब अचानक से छठ पूजा का गाना हॉल में बजा तो कुछ समय के लिए सभी भावुक हो गए.

पूरा थिएटर छठ पूजा की महिमा को देखकर भावुक हो गया. बिहार के लोग इस फिल्म को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस फिल्म को देखेगी और छठ पूजा की तरह यह फिल्म भी छा जाएगी. फिल्म तो सुपरहिट है.

पहली बार पर्दे पर दिखा बिहारी कल्चरकन्हैया कुमार ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही छठ पूजा की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में इस समय फिल्म का आना लोगों के लिए काफी कनेक्ट करने वाली बात है. पहली बार वन देवी को भी फिल्मों में जगह मिली है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है. पूरी फिल्म आस्था से भरी हुई है. इसमें कॉमेडी भी है और गाने भी हैं, लेकिन ओवरऑल फिल्म बहुत बढ़िया है.

छठ पूजा की वजह से फिल्म देखने पहुंचीसोनम ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म का ट्रेलर देखा, तभी सोच लिया था कि फिल्म जरूर देखने जाएंगी. वह इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ छठ पूजा की वजह से देखने आई हैं. सभी कलाकारों ने बहुत बढ़िया काम किया है और यही कारण है कि शो लगातार हाउसफुल चल रहे हैं.

बिहार का पूरा वाइब्स देखने को मिलेगाविवेक ने बताया कि इस फिल्म में बिहार का पूरा वाइब्स देखने को मिल रहा है. जिस तरीके से फिल्म में छठ पूजा को दिखाया गया है, मुझे पूरा भरोसा है कि छठी मैया का आशीर्वाद इस फिल्म को जरूर मिलेगा. लोकआस्था से कनेक्ट होने की वजह से थिएटर का माहौल भी काफी अच्छा रहा. आज पहला शो था और लगभग सभी सीटें फुल थीं. बिहार के कल्चर पर पहली बार एक शानदार फिल्म बनी है. इसीलिए सभी बिहारी इस फिल्म से खुद को जोड़ पा रहे हैं. मैं तो इसे 10 में से 10 स्टार दूंगा.

बिहारियों के लिए गर्व है छठ पूजाआदित्य ने बताया कि छठ पूजा बिहारियों के लिए गर्व का विषय है और इस पर फिल्म बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. डायरेक्टर ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से इस कहानी को पर्दे पर उतारा है. गाने ऐसे हैं कि आप एक अलग ही दुनिया में चले जाएंगे. फिल्म में एक सरप्राइज एलिमेंट भी है. जब यह हॉल में यह सरप्राइज बजता है तो हर कोई भावुक हो उठता है. थिएटर का पूरा माहौल दिवाली के बाद जैसा माहौल होता है, वैसा ही दिखता है.

हाउसफुल चल रहे हैं शोपटना के रीजेंट सिनेमा के ऑपरेशनल मैनेजर संजीत पांडे ने बताया कि फिल्म बिहार से रिलेटेड है, इसीलिए यहां के लोग इससे काफी कनेक्ट कर रहे हैं. यही कारण है कि फर्स्ट शो से लेकर अब तक लगभग सभी शो एडवांस में हाउसफुल हो चुके हैं. पूरी उम्मीद है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ जैसी धमाका करेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj