Rajasthan

थाने में टेबल पर पैर फैलाकर बैठी महिला कांस्टेबल, सामने बैठे थे बुजुर्ग फरियादी, फोटो वायरल होते ही एक्शन

Last Updated:June 27, 2026, 14:34 IST

Dungarpur woman constable suspension : डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाने में महिला कांस्टेबल रीना गर्ग की वायरल फोटो पर विवाद, एसपी मनीष कुमार ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें निलंबित किया. पोस्ट में दावा किया गया कि बिछीवाड़ा थाने में पहुंचे परिवादियों के सामने महिला कांस्टेबल का रवैया ठीक नहीं था. वायरल तस्वीर में महिला कांस्टेबल रीना गर्ग कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके दोनों पैर टेबल पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं.थाने में पैर फैलाकर बैठी कांस्टेबल, सामने बैठे थे बुजुर्ग फरियादी, फोटो वायरलZoomडूंगरपुर थाने में महिला कांस्टेबल की फोटो वायरल, एसपी ने निलंबित किया

डूंगरपुर. राजस्थान पुलिस को आमतौर पर अनुशासन और सख्त कार्यशैली के लिए जाना जाता है, लेकिन डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने से सामने आई एक तस्वीर ने पूरे महकमे को असहज स्थिति में ला दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में एक महिला कांस्टेबल थाने के भीतर कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है और उसके दोनों पैर सामने रखी टेबल पर फैले हुए हैं. तस्वीर में सामने कुछ बुजुर्ग परिवादी भी बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस के व्यवहार और थानों में आने वाले फरियादियों के साथ होने वाले बर्ताव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया. कई लोगों ने इसे पुलिस की छवि के खिलाफ बताया तो कुछ लोगों ने महिला कांस्टेबल का पक्ष भी जानने की बात कही. तस्वीर सामने आने के बाद डूंगरपुर पुलिस को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. आखिरकार मामला जिले के पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा और कार्रवाई भी हुई.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवादजानकारी के अनुसार भील विनोद परमार नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह फोटो पोस्ट की थी. पोस्ट में दावा किया गया कि बिछीवाड़ा थाने में पहुंचे परिवादियों के सामने महिला कांस्टेबल का रवैया ठीक नहीं था. वायरल तस्वीर में महिला कांस्टेबल रीना गर्ग कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके दोनों पैर टेबल पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं सामने बुजुर्ग परिवादी बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि जो लोग अपनी शिकायत और परेशानी लेकर पुलिस थाने पहुंचते हैं, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताया और कार्रवाई की मांग की.

महिला कांस्टेबल ने तबीयत खराब होने की दी दलीलइधर महिला कांस्टेबल रीना गर्ग ने अपना पक्ष भी रखा है. उनका कहना है कि यह घटना 14 या 15 जून की है. उस दिन उनकी तबीयत खराब थी और बिछीवाड़ा थाने में महिला कर्मियों के लिए अलग से रेस्ट रूम नहीं है. ऐसे में वह टेबल और कुर्सी के सहारे आराम कर रही थीं. महिला कांस्टेबल ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार किया, लेकिन फोन पर बताया कि जब वह आराम कर रही थीं तब उनकी आंखें बंद थीं और सामने कोई परिवादी नहीं बैठा था. उनका कहना है कि परिवादी कब सामने आकर बैठ गए और कब किसी ने फोटो ले लिया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

एसपी ने किया निलंबितमामला सामने आने के बाद डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया. जांच के बाद महिला कांस्टेबल रीना गर्ग को निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक तरफ वायरल तस्वीर को लेकर लोगों में नाराजगी है, वहीं दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल की ओर से दी गई सफाई भी चर्चा में है. हालांकि पुलिस विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अनुशासन से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj