सांवलिया सेठ मंदिर में दो माह में 51 करोड़, सोना-चांदी मिले

Last Updated:November 28, 2025, 15:47 IST
सांवलिया सेठ मंदिर में दो माह का भंडार छह चरणों में गिनने पर नकद ₹40.74 करोड़, 1.204 किग्रा सोना और 207.793 किग्रा चांदी प्राप्त हुई. ऑनलाइन और भेंटकक्ष से ₹10.52 करोड़ की राशि भी आई. मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया.
सवारियां सेठ
उदयपुर. सांवलिया सेठ मंदिर मंडल की दो माह के भंडार की गणना छह चरणों में पूरी हो गई है. इस बार भंडार से जहां नकद ₹40,74,40,543 निकले, इसी के साथ ऑनलाइन में आई राशि को मिलाकर कुल राशि 51 करोड़ की है. वहीं भक्तों की ओर से चढ़ावे में 1 किलो 204 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और 207 किलो 793 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है, जो इस अवधि में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाता है.
मंदिर मंडल के अनुसार गणना प्रक्रिया को सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया. छह चरणों में हुई इस गणना में प्रशासन, मंदिर कर्मियों और स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमों ने जिम्मेदारी निभाई. हर चरण में भंडार खोलने, छंटाई, गणना और सीलिंग की प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की गई.
मंदिर प्रशासन ने बताया कि भेंटकक्ष और ऑनलाइन भेंट से इस बार ₹10,52,89,569 की राशि प्राप्त हुई है. ऑनलाइन माध्यम से भेंट देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर मंडल ने इसे सकारात्मक संकेत माना है.आने वाले समय में डिजिटल भेंट प्रणाली को और बेहतर करने की योजना भी बनाई जा रही है.
सोना-चांदी की भारी मात्रा ने भी इस बार भंडार के आंकड़ों को बढ़ाया
दो माह में प्राप्त नकद राशि के साथ-साथ सोना-चांदी की भारी मात्रा ने भी इस बार भंडार के आंकड़ों को बढ़ाया है. प्राप्त सोना और चांदी को मंदिर के सुरक्षित कोष में रख दिया गया है.इनका उपयोग नियमों के अनुसार मंदिर विकास और स्थायी फंड के लिए किया जाएगा. गणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया. मंदिर परिसर में पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया. सभी चरणों में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत हुआ है.
मंदिर मंडल ने बताया कि सांवलिया सेठ के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भेंट प्रक्रिया और मंदिर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की योजना बना रहा है.भंडार गणना पूरी होने के बाद मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों का आभार प्रकट किया और कहा कि मंदिर विकास कार्यों में प्राप्त राशि का उपयोग नियमानुसार तथा पारदर्शिता के साथ किया जाएगा.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 28, 2025, 15:47 IST
homerajasthan
सांवलिया सेठ मंदिर में दो माह में 51 करोड़, सोना-चांदी मिले



