Health

आपकी बॉडी की शक्ति को चीते जैसा चपल बना देगी ये 5 चीजें, फौलाद की तरह बन जाएगा शरीर, सिर्फ 1 महीना आजमा के देखिए

Last Updated:December 04, 2025, 22:25 IST

5 Super Foods make your body strong: अगर आपको हेल्दी लाइफ जीना है तो शरीर में ताकत लाना बहुत जरूरी है. और शरीर में ताकत लाने के लिए आपकी डाइट का पौष्टिक डहोना जरूरी है. हम रोज खाना खाते हैं लेकिन इसमें पौष्टिकता का हमेशा अभाव रहता है. हमें मुख्य पौष्टिक चीजें तो मिल जाती है लेकिन माइक्रोन्यूट्रेंट्स नहीं मिल पाते, इस कारण हमारी शरीर कमजोर हो जाता है. आमतौर पर हमें विटामिन, मैग्नीज, पोटाशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि की कमी हो जाती है. इसलिए हमारी डाइट में ऐसी चीजें होनी चाहिए जिसमें सभी पौष्टिक तत्वों का समावेश हो. इसके लिए हम आपको यहां संतुलित डाइट के बारे में बता रहे हैं. इनकी मदद से आपके शरीर की शक्ति चीते जैसी चपल हो जाएगी और शरीर फौलाद बनेगा.

साबुत अंडा- अंडे में हाई क्वालिटी वाला संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत होते हैं. इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं. इसके साथ ही अंडे की जर्दी में मौजूद अतिरिक्त पोषक तत्व मांसपेशियों के निर्माण की प्रक्रिया को सिर्फ प्रोटीन से कहीं आगे बढ़ाकर और भी बेहतर बनाते हैं. अध्ययन बताते हैं कि रेसिस्टेंस एक्सरसाइज़ के बाद पूरे अंडे खाना से शरीर में प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ता है जिससे गठीला बदन बनता है, शरीर में ताकत आती है और मांसपेशियों में फुर्ति आती है.

ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट हाई-प्रोटीन डेयरी फूड है, जिसमें व्हे और केसिन दोनों तरह के प्रोटीन होते हैं. इसलिए यह मांसपेशियों में जल्दी रिकवरी और लंबे समय तक मसल्स को सपोर्ट करने में बेहतर होता है. कई शोध बताते हैं कि डेयरी प्रोटीन की तुलना गैर-डेयरी प्रोटीन से करने पर ग्रीक योगर्ट जैसी हाई-प्रोटीन चीजें शरीर के मसल्स मास को बढ़ाने और ताकत सुधारने में मदद करती हैं. ग्रीक योगर्ट को छाछ समझ लीजिए.

मेवे और बीज- मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स और बीज कैलोरी से भरपूर और पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं. इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन ई मिलता है. ये सभी चीज़ें मांसपेशियों की मजबूती, रिकवरी और शरीर के ऑवरऑल हेल्थ में मदद करती हैं. रोज ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को भीगा कर खा सकते हैं. इसमें मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, कैल्शियम हर माइक्रोन्यूट्रेंट्स मिल जाएंगे. इसलिए यह बॉडी को मजबूत करने वाला सबसे सुपरफूड साबित होगा.

Add as Preferred Source on Google

दालें-कोशिश करें कि हर रोज अपने भोजन में दाल शामिल हो. दालों मसूर, अरहर, उड़द, मूंग आदि की दालें तो शामिल है ही, छोले, राजमा, बींस, चना भी इसी कैटगरी में आते हैं. इन्हें अनाज के साथ खाने पर शरीर को सभी जरूरी अमीनो एसिड मिल जाते हैं, जो मसल्स बनाने के लिए आवश्यक होते हैं.यह बॉडी को बहुत अधिक ताकत देता है. दालों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं जो एनर्जी लेवल बढ़ाकर मसल्स रिकवरी में मदद करता है. अध्ययन में साबित हुआ है कि दालें और चना जैसी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन चीजें मांसपेशियाँ बनाने में प्रभावी होती हैं.

फैटी फिश- सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन जैसी मछलियां फैटी फिश के उदाहरण हैं. फैटी फिश में हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और सभी तरह के माइक्रोन्यूट्रेंट्स होते हैं. इन मछलियों में विटामिन D और थोड़ी मात्रा में क्रिएटिन भी पाया जाता है जो मांसपेशियों की ताकत और काम करने की क्षमता को सपोर्ट करता है. इससे शरीर में जो भी टूट-फूट होती है उसकी मरम्मत हो जाती है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 04, 2025, 22:25 IST

homelifestyle

आपकी बॉडी की शक्ति को चीते जैसा चपल बना देगी ये 5 चीजें, फौलाद बन जाएगा शरीर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj