सुजैन खान ने मां जरीन कतरक को इमोशनल पोस्ट से दी श्रद्धांजलि

Last Updated:November 25, 2025, 13:19 IST
सुजैन खान ने मां जरीन कतरक के निधन के 18 दिन बाद इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ ने अपनी मां को याद करते हुए उनके लिए दिल छूने वाला पोस्ट लिखा और उनके साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर की.
सुजैन खान ने मां की याद में शेयर किया इमोशनल पोस्ट.
नई दिल्ली. ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन कतरक का 7 नवंबर को निधन हो गया था. उनके तीनों बच्चों ने उन्हें हिंदू रीति-रीवाज से अंतिम विदाई दी थी और मां के जाने के बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी मां की याद में पोस्ट शेयर कर रहे हैं. जरीन कतरक की मौत के 18 दिन बाद सुजैन खान एक बार फिर अपनी मां को याद कर भावुक हो पड़ीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
सुजैन खान ने अपनी मां के साथ एक बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने साथ में दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा है. सुजैन खान ने कैप्शन में लिखा, ‘मां मानवता के इतिहास में अब आप जैसी कभी कोई दूसरी नहीं होगी. हमारी एंजेल मम्मसी’. इसके साथ उन्होंने पोस्ट पर प्रार्थना और प्यार वाले इमोजी भी लगाए.
जरीन खान ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट
सुजैन खान ने जरीन कतरक को यादकर शेयर किया इमोशनल पोस्ट.
सुजैन खान का इमोशनल पोस्ट.
कुछ दिन पहले भी सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक और भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मां की मौजूदगी हर चीज और हर किसी में महसूस होती है. सुजैन ने एक रील डाली जिसमें जरीन की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो थे. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि शांतियों के बीच भी उन्हें अपनी सोच में जरीन की आवाज सुनाई देती है.
View this post on Instagram



