टीम इंडिया के लिए टी20 में गले की हड्डी बनने लगा है ये खिलाड़ी, गौतम गंभीर कभी भी कर सकते हैं बाहर!

होमखेलक्रिकेट
गले की हड्डी बनने लगा है ये खिलाड़ी, कोच गंभीर कभी भी कर सकते हैं टीम से बाहर
Last Updated:July 04, 2026, 09:35 IST
भारतीय क्रिकेट टीम इस इंग्लैंड दौरे पर हैं. टीम इंडिया में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कब होगा इसकी चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर तिलक वर्मा पर तलवार लटक गई है, क्योंकि वह स्पिनर्स के खिलाफ लगातार संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तिलक 13 गेंद में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे.स्पिन के खिलाफ तिलक खराब फॉर्म जारीनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस एक ऐसी परेशानी से जूझ रही है कि वह किस खिलाड़ी को रखें और किसे बाहर करें. टीम में एक से बढ़कर एक स्टार प्लेयर हैं जो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. यही कारण है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी हो रही है, लेकिन इसी बीच टीम के एक खिलाड़ी पर अब तलवार लटकती हुई दिख रही है. ये कोई और नहीं बल्कि तिलक वर्मा हैं. तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए अभी 5वें नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन वह प्रभावी नहीं दिख रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तिलक ने 13 गेंद में 13 रन बनाए. इसके पीछे की एक वजह है स्पिन के खिलाफ उनके स्ट्राइक रेट का गिरता हुआ ग्राफ. तिलक स्पिनर के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं. आईपीएल में जब तिलक बैटिंग के लिए आते थे तो विरोधी टीम उनके सामने स्पिनर को उतार देते थे, जिससे रन रेट अचानक से गिर जाता था. ऐसा ही पहले टी20 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने किया और वह सफल भी हुए. स्पिनर के खिलाफ तिलक की ये कमजोरी अब टीम इंडिया के लिए गले की फांस बनती जा रही है.
कैसा है स्पिनर के खिलाफ तिलक वर्मा का रिकॉर्ड?
इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले तिलक वर्मा के स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं टी20 में उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 142.7 है, लेकिन स्पिन के सामने ये घटकर 126.2 हो जाती है. यही कारण है कि स्पिनर के खिलाफ तिलक वर्मा के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नंबर-5 पर उतारना काफी हैरान करने वाला है. गौर करने वाली बात ये है कि तिलक का ये स्ट्राइक रेट पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिरा है.
हालांकि, तिलक ने तीसरे और चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. छठे और सातवें नंबर पर भी तिलक ने बल्लेबाजी की है, जहां उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई. इस पोजीशन पर उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर मैच को खत्म किया. वहीं, टॉप ऑर्डर में भी तिलक ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट के लिए ये सिरदर्दी हो गई है कि तिलक को 5वें नंबर उतारें या ऊपर भेजें या फिर उन्हें ड्रॉप करें.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



