ये है बीकानेर का फेमस भुजिया चौक, रोजाना 5 क्विंटल की सेल, खरीदारी के लिए उमड़ती है भीड़

ये है बीकानेर का फेमस भुजिया चौक, रोजाना 5 क्विंटल की सेल, उमड़ती है भीड़
Famous Bhujia Chowk Bikaner: बीकानेर का आचार्य चौक अब भुजिया निर्माण का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां रोजाना करीब 5 क्विंटल भुजिया तैयार होती है. यहां पांच प्रमुख दुकानें संचालित हैं, जिनमें हर दुकान पर औसतन 1 क्विंटल उत्पादन होता है. यह भुजिया उसी दिन स्थानीय बाजार में बिक जाती है और शेष अन्य शहरों व राज्यों में सप्लाई की जाती है. लक्ष्मीनारायण व्यास के अनुसार भुजिया शुद्ध मोठ मोगर और मसालों से बनाई जाती है. घर के सामने उत्पादन होने से लागत कम रहती है, जिससे ग्राहकों को सस्ती दर मिलती है. यहां पतली, मोटी, इलायची और डांखोली जैसी कई वैरायटी मिलती हैं. करीब 240 रुपये किलो कीमत वाली यह भुजिया स्वाद और गुणवत्ता के कारण बेहद लोकप्रिय है. यह क्षेत्र अब रोजगार और व्यापार का बड़ा केंद्र बन चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



