Entertainment

बॉलीवुड की वो 7 धांसू फिल्में, जिनके साथ फ्रैंचाइजी का हिट हुआ फॉर्मूला! 2 सीक्वल इसी साल बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

Last Updated:June 26, 2026, 17:10 IST

दर्शकों का कुछ फिल्मों और उनके किरदारों से लगाव गहरा हुआ, तो मेकर्स ने इसे फ्रेंचाइजी का रूप दे दिया. आज कई हिट फिल्मों में सीक्वल बन रहे हैं. मगर कुछ फ्रैंचाइजी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुईं, जिनमें से तीन फ्रैंचाइजी के सीक्वल इसी साल रिलीज होने को तैयार हैं. हम आपको यहां उन 7 फ्रैंचाइजी के बारे में बताएंगे, जो फिल्म-दर-दर अपनी सफलता को काफी हद तक बरकरार रखने में सफल रहीं. इनमें ‘गोलमाल’, ‘धमाल’ और ‘वेल्कम’ जैसी फ्रैंचाइजी शामिल हैं.

नई दिल्ली: ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में एक कॉमेडी फिल्म से हुई, जिसमें चार आदमी छिपे हुए पैसे की तलाश में एडवेंचर पर निकलते हैं. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी, यादगार किरदार और कलाकारों की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल तुरंत जीत लिया. फिल्म की कामयाबी ने ‘डबल धमाल’, ‘टोटल धमाल’ और अब ‘धमाल 4’ के लिए रास्ता बनाया.

अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मशहूर ‘आदि-मानव’ जोड़ी की वापसी और साथ में रितेश देशमुख और अजय देवगन के होने से फैंस इन मशहूर किरदारों को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी एक साथ आए थे. यह फिल्म कन्फ्यूजन, दोस्ती और जोरदार कॉमेडी से भरपूर थी. दर्शक इन चार दोस्तों और उनकी हरकतों से तुरंत जुड़ गए, जिससे कई सफल सीक्वल बने. ‘गोलमाल 5’ पर अभी काम चल रहा है और यह फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक बनी हुई है.

Add as Preferred Source on Google

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन एक जबरदस्त थ्रिलर में साथ नजर आए, जिसने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा. इसकी दिलचस्प कहानी, चौंकाने वाले ट्विस्ट और दमदार एक्टिंग ने इसे बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा थ्रिलर फिल्मों में से एक बना दिया. फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद अभिषेक पाठक के निर्देशन में ‘दृश्यम 2’ बनी, और अब ‘दृश्यम 3’ का इंतजार हो रहा है, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने काम किया. इसकी कहानी में ह्यूमर, मिस्ट्री और कॉमेडी का बेहतरीन तालमेल था. फैंस के साथ फिल्म के जुड़ाव की वजह से ही ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ बन पाईं. कार्तिक आर्यन ने नए किरदार पेश किए, लेकिन फिल्म की उस खासियत को बनाए रखा जिसने ओरिजिनल फिल्म को इतना पसंद किया जाने वाला क्लासिक बनाया था.

2004 में आई ‘धूम’ के दमदार विलेन और रोमांचक बाइक चेज के जरिए एक्शन एंटरटेनमेंट को एक नई पहचान दी. अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने एक ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की शुरुआत की, जो ‘धूम 2’ और ‘धूम 3’ के साथ आगे बढ़ी. यह बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक बन गई.

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ को भला कौन भूल सकता है. इसमें बाजीराव सिंघम बने अजय देवगन को भला कौन भूल सकता है. फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिंघम अगेन’ आईं, और इसने ‘कॉप यूनिवर्स’ की नींव भी रखी, जो ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों के साथ और बड़ी होती गई. फिल्म एक स्टैंडअलोन एक्शन एंटरटेनर के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी सिनेमैटिक फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है.

2010 में आई ‘हाउसफुल’ अपने साथ मजेदार लम्हों, इमोशनल मोमेंट्स और शानदार स्टार कास्ट की एक लंबी लिस्ट लेकर आई, जिससे यह ज्यादातर दर्शकों की ऑल-टाइम पसंदीदा फिल्म बन गई. अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान स्टारर फिल्म बेहद सफल रही और हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक बन गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj