वो 7 ब्लॉकबस्टर, दूसरे नंबर वाली के ब्लैक में बिके थे टिकट, पांचवी का क्लाइमैक्स देख थिएटर में फूट-फूटकर रोए लोग

Last Updated:June 19, 2026, 18:36 IST
प्यार, दोस्ती और दिल टूटने की कहानी बयां करने वाली वो 7 बॉलीवुड फिल्में, जिनका लव ट्रायंगल आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. किसी में रोमांस का जादू, तो किसी में मजबूर में बंधे रिश्तों की कहानी के मुरीद हो गए थे लोग. पांचवें नंबर वाली को देख लोग फूट-फूटकर रोए थे.
नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का जादू हमेशा दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन जब प्यार के बीच तीसरे शख्स की एंट्री हो जाए तो कहानी और भी मजेदार बन जाती है. हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें प्यार, दोस्ती, त्याग और दिल टूटने के इमोशंस दिखाए गए हैं. ऐसी ही लव ट्रायंगल वाली फिल्मों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.
इनमें पहली है, साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की क्लासिक फिल्म ‘सिलसिला’. इस फिल्म की कहानी को लोग आज भी की पसंद करते हैं. अमित अपने भाई की मौत के बाद उसकी मंगेतर शोभा से शादी कर लेता है. लेकिन बाद में उसकी मुलाकात फिर से चांदनी से होती है, जिससे वह पहले प्यार करता था.लव ट्रायंगल पर बनी फिल्में के गाने भी काफी हिट हुए थे.
दूसरी है साल 1991 में आई सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘साजन’. यह फिल्म बॉलीवुड की जबरदस्त रोमांटिक फिल्मों में से एक हैं. लव ट्रायंगल फिल्मों की गिनती में इस फिल्म को जरूर गिना जाता है. सजंय दत्त झूठ बोलकर अपना प्यार अपने दोस्त सलमान कान को दे देता है. फिल्म में त्याग, दोस्ती और प्यार की ऐसी कहानी दिखाई गई था कि फिल्म के ज्यादातर टिकट ब्लैक में ही बिके थे.
Add as Preferred Source on Google
तीसरी है साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’. सैफ अली खान दीपिका पादुकोण और डायना की ये फिल्म एक उलझे हुए रिश्ते की कहानी है.फिल्म के लव ट्रायंगल को काफी पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी में प्यार, दोस्ती, गलतफहमियां और इमोशनल ड्रामा भरपूर देखने को मिलता है.
फिर है साल 1985 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘सागर’. गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में मोना, राजा और रवि की कहानी दिखाई गई है. राजा मोना से प्यार करता है, लेकिन कभी कह नहीं पाता. तभी विदेश से लौटा रवि भी मोना के प्यार में पड़ जाता है. इसके बाद शुरू होता है प्यार और दोस्ती के बीच का संघर्ष. फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आए थे.
पांचवी है, साल 1980 में आई फिल्म ‘मांग भरो सजना’. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमोशन का तड़का रेखा ने ही लगााय था. इस फिल्म में रेखा और जितेंद्र की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. जबकि फिल्म में मौसमी चटर्जी उनकी पत्नी के रोल में नजर आई थीं. फिल्म के क्लाइमैक्स में रेखा की मौत हो जाती है और ये देख लोग थिएटर में फूट-फूटकर रोए थे.
साल 1997 में आई दिल तो पागल है को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर तीनों लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में राहुल, निशा और पूजा के बीच की दोस्ती और प्यार के रिश्ते को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. निशा राहुल से प्यार करती है, लेकिन राहुल उसे सिर्फ दोस्त मानता है. फिर पूजा की एंट्री कहानी को नया मोड़ दे देती है.
साल 1998 में आई ‘कुछ कुछ होता है’. प्यार दोस्ती है, ये लोगों ने इसी फिल्म से जाना था. फिल्म राहुल (शाहरुख खान), अंजलि (काजोल)और टीना (रानी मुखर्जी )की यह कहानी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. कॉलेज के दिनों में अंजलि राहुल से प्यार करती है, लेकिन राहुल टीना को पसंद करता है. सालों बाद किस्मत उन्हें फिर से मिलाती है और राहुल और अंजली एक हो जाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



