Entertainment

किताबों से निकली वो कहानियां, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास, हर फिल्म बनी युवाओं की धड़कन

Last Updated:April 22, 2026, 05:01 IST

बॉलीवुड में कई कहानियां किताबों से बड़े पर्दे तक पहुंची हैं, लेकिन कुछ ही लेखक ऐसे हैं जिनकी लिखी बातें सीधे युवाओं के दिल में उतर जाती हैं. चेतन भगत भी उन्हीं में से एक हैं. उनकी कहानियों पर बनी फिल्में आज भी दर्शकों को उतनी ही पसंद आती हैं.

नई दिल्ली. चेतन भगत इंडस्ट्री के वो लेखक हैं, जिनकी कहानियां, प्यार, दोस्ती, करियर और रिश्तों की उलझनों को आसान अंदाज में दिखाती है. वाली उनकी कुहनियां न सिर्फ हिट रहीं, बल्कि नई पीढ़ी पर भी गहरा असर छोड़ गईं.उनकी कहानियां सीधे युवाओं के दिल को छू जाती हैं.

22 अप्रैल 1974 को जन्मे चेतन भगत की लिखी गई नॉबल से ली गई कहानी पर फिल्म थ्री इडियट को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म उनकी किताब ‘फाइव पॉइंट समवन’ से प्रेरित थी. फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नजर आए थे.

तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस कहानी ने लोगों को दीवाना बना दिया था. इस फिल्म ने लोगों को सिखाया कि सिर्फ नंबर और डिग्री के पीछे भागना जरूरी नहीं है, बल्कि वही करना चाहिए जिसमें दिल लगे. फिल्म सुपरहिट रही और आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

Add as Preferred Source on Google

दूसरी है काय पो चे, जो चेतन भगत की किताब ‘थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ’ पर आधारित है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने लीड रोल निभाया था. फिल्म तीन दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं. दोस्ती, सपने और मुश्किल हालात के बीच उनकी जर्नी को दर्शकों ने खूब सराहा.

2 स्टेट्स भी चेतन भगत की एक पॉपुलर किताब पर बनी है. इसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर नजर आए थे. यह कहानी एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की के प्यार की है, जहां असली चुनौती परिवार को मनाना होता है. फिल्म में दिखाया गया कि भारत में शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि दो परिवारों का रिश्ता होती है.

साल 2017 में आई हाफ गर्लफ्रेंड भी उनके ही उपन्यास पर आधारित थी. इसमें अर्जुन कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं. कहानी बिहार के एक लड़के की है, जो अंग्रेजी में कमजोर है लेकिन दिल का सच्चा है. उसे एक अमीर लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन उनका रिश्ता पूरी तरह से तय नहीं हो पाता, इसलिए उसे ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ कहा जाता है.

इसके अलावा हैल्लो फिल्म भी उनके उपन्यास ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ से बनी थी. इसमें कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जिंदगी और उनकी परेशानियों को दिखाया गया है. कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब उन्हें भगवान की तरफ से फोन आता है, जो उनकी जिंदगी बदल देता है.

कुल मिलाकर, चेतन भगत की कहानियां आज भी युवाओं के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं. उनकी किताबों पर बनी फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देतीं, बल्कि जिंदगी को समझने का एक आसान नजरिया भी देती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 22, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj