रोज 4-5 अंडा खाने वाले हो जाएं सावधान, गर्मी में ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

Last Updated:June 16, 2026, 16:05 IST
Side Effects of Eggs in Summer: अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन करने से डिहाइड्रेशन, गैस, अपच और डिसकंफर्ट जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. गर्मी में लोगों को 1 या 2 अंडे से ज्यादा नहीं खाने चाहिए. सही मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.गर्मी में ज्यादा अंडे खाने से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है.
Hidden Risks of Overeating Eggs: हमारी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अधिकतर लोग अंडा खाना पसंद करते हैं. एक अंडा में करीब 6 से 8 ग्राम प्रोटीन होता है और सर्दियों में लोग जमकर अंडे का सेवन करते हैं. अंडा की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से इसे ठंड के मौसम में गर्माहट देने वाला फूड माना जाता है. अंडा प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. गर्मियों के मौसम में अक्सर सवाल उठता है कि क्या ज्यादा अंडे खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया अंडे को पोषण के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसे पचाने में शरीर को ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. इसी वजह से कुछ लोगों को अंडा खाने के बाद शरीर में गर्मी या असहजता महसूस हो सकती है. इसका मतलब यह नहीं है कि गर्मियों में अंडे पूरी तरह छोड़ देने चाहिए. समस्या तब पैदा हो सकती है, जब इनका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए. गर्म मौसम में शरीर पहले से ही पसीने के जरिए ज्यादा पानी खोता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा अंडे खाता है और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो डिहाइड्रेशन का जोखिम बढ़ सकता है.
एक्सपर्ट की मानें तो कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से पेट फूलना, गैस, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खासकर जिनका पाचन तंत्र सेंसिटिव होता है, उन्हें अंडों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. अगर अंडे के साथ फाइबर युक्त फूड्स और पर्याप्त फ्लूड न लिए जाएं, तो पाचन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है. वैज्ञानिक रूप से अंडों और मुंहासों के बीच सीधा संबंध स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को अधिक अंडे खाने के बाद शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है. कुछ मामलों में चेहरे पर पिंपल्स या त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने की शिकायत भी देखी गई है.
डाइटिशियन का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए अंडों की सही मात्रा उसकी उम्र, शारीरिक गतिविधि, स्वास्थ्य स्थिति और पोषण संबंधी जरूरतों पर निर्भर करती है. कई लोगों के लिए रोजाना 1 से 2 अंडे संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं, जबकि एथलीट या हाई-प्रोटीन डाइट लेने वाले लोगों की जरूरतें अलग हो सकती हैं. गर्मी के मौसम में अंडों के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. इसके अलावा खीरा, तरबूज, खरबूजा, दही और अन्य हाइड्रेटिंग फूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए. अंडों को हमेशा अच्छी तरह पकाकर खाएं और लंबे समय तक खुले में रखे अंडों का सेवन करने से बचें.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



