सड़क किनारे खड़े तीन दोस्त… एक सेकंड में सब खत्म, तेज रफ्तार टैक्टर ने कैसे छीनी तीन जिंदगियां

Last Updated:April 22, 2026, 18:05 IST
Udaipur Accident News: उदयपुर के टीडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी. बताया जा रहा है कि कांकरा फला के रहने वाले राकेश मीणा, गोपा राम और प्रकाश मीणा सड़क किनारे खड़े थे. तीनों दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे, माहौल बिल्कुल सामान्य था. तभी एक तेज रफ्तार टैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आया और सीधे टक्कर मार दी.
उदयपुर सड़क हादसा तेज रफ्तार टैक्टर की टक्कर से तीन युवकों की मौत
उदयपुर. उदयपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने रात के सन्नाटे को मातम में बदल दिया. शहर के टीडी थाना इलाके में बीती रात जो हुआ, उसने एक साथ तीन घरों की खुशियां छीन ली. सड़क किनारे खड़े तीन दोस्त, जो बस आपस में बातें कर रहे थे, अचानक एक तेज रफ्तार टैक्टर की चपेट में आ गए. हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया.
बताया जा रहा है कि कांकरा फला के रहने वाले राकेश मीणा, गोपा राम और प्रकाश मीणा सड़क किनारे खड़े थे. तीनों दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे, माहौल बिल्कुल सामान्य था. तभी एक तेज रफ्तार टैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आया और सीधे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन हालात बहुत खराब थे.
हादसे के बाद मचा हड़कंप, अस्पताल में तोड़ा दमघटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. घायलों को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. यह सुनते ही माहौल और भारी हो गया. अस्पताल के बाहर परिजनों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई.
पुलिस ने रात में ही मौके का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. सुबह होते ही मृतकों के परिवार की रिपोर्ट ली गई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए. हर तरफ एक ही सवाल था कि आखिर इतनी तेज रफ्तार और लापरवाही क्यों.
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिसzहादसे के बाद टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. यही बात लोगों को और गुस्सा दिला रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके.
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. सड़क किनारे खड़े लोग भी अब सुरक्षित नहीं हैं, यह बात इस घटना से साफ हो जाती है. तीन दोस्तों का यूं एक साथ जाना, पूरे इलाके के लिए गहरी चोट जैसा है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और परिवार न्याय की उम्मीद में बैठा है.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipura,Raisen,Madhya Pradesh
First Published :
April 22, 2026, 18:05 IST



