Health

Tiger Shroff की तरह ऐसे बनाएं मस्कुलर बॉडी, नोट कर लें इनका वर्कआउट रूटीन

बीते रात बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को 3 बाइक सवारों ने गोली मारने की कोशिश की, जिसमें उनके ड्राइवर और फैंस घायल हुए हैं. इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस, मस्कुलर बॉडी और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिटनेस के पीछे नियमित वर्कआउट, कार्डियो, मार्शल आर्ट्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का अहम योगदान है. टाइगर की ट्रेनिंग का फोकस सिर्फ मसल्स बनाने पर नहीं, बल्कि शरीर की ताकत, फुर्ती, स्टैमिना और लचीलापन बनाए रखने पर भी रहता है. अगर आप भी फिट और मजबूत शरीर बनाना चाहते हैं, तो उनके वर्कआउट रूटीन से कुछ बातें सीख सकते हैं.

टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट रूटीन कैसा है?

Esquire India से बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने दिन के अलग-अलग समय में Physical Activity करने के बारे में बताया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी दिनचर्या में सुबह करीब 45 मिनट कार्डियो करना शामिल है. इसके बाद वह किकबॉक्सिंग या डांस जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी फिटनेस और मूवमेंट पर काम करते हैं. आराम करने के बाद वह दिन के दूसरे हिस्से में वेट ट्रेनिंग भी करते हैं. इसके अलावा फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेल भी उनकी फिटनेस दिनचर्या का हिस्सा रहे हैं.

1. सुबह कार्डियो से करें शुरुआत

कार्डियो एक्सरसाइज दिल की सेहत सुधारने, स्टैमिना बढ़ाने और कैलोरी खर्च करने में मदद करती है. टाइगर के रूटीन में सुबह ट्रेडमिल या स्टेपमिल पर करीब 45 मिनट कार्डियो करने का जिक्र मिलता है. हालांकि, शुरुआत करने वालों के लिए इतने लंबे समय तक कार्डियो करना जरूरी नहीं है. आप अपनी क्षमता के अनुसार 15-20 मिनट तेज चलने, साइकिल चलाने या हल्की जॉगिंग से शुरुआत कर सकते हैं.

2. किकबॉक्सिंग और डांस को बनाएं हिस्सा

मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए केवल वजन उठाना ही काफी नहीं है. शरीर की फुर्ती, संतुलन और तालमेल पर काम करना भी जरूरी है. किकबॉक्सिंग और डांस जैसी गतिविधियां शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकती हैं. टाइगर श्रॉफ की तरह एक्शन और मार्शल आर्ट्स में रुचि है, तो किसी प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में इनकी शुरुआत कर सकते हैं.

3. मसल्स बनाने के लिए करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

मांसपेशियों को मजबूत और विकसित करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अहम भूमिका निभाती है. इसमें पुश-अप्स, स्क्वैट्स, पुल-अप्स और डंबल एक्सरसाइज जैसे अभ्यास शामिल किए जा सकते हैं. शुरुआत में हल्के वजन और सही तकनीक पर ध्यान दें. धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार वजन या दोहराव बढ़ाएं. हर दिन एक ही मसल ग्रुप को ट्रेन करने के बजाय अलग-अलग मांसपेशियों को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है.

4. खेलों से बढ़ाएं स्टैमिना

फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेल शरीर को सक्रिय रखने के साथ सहनशक्ति और तालमेल बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. टाइगर के फिटनेस रूटीन में भी खेलों की भूमिका बताई गई है. आप अपनी पसंद का कोई खेल चुनकर सप्ताह में कुछ दिन उसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

5. डाइट और आराम का रखें ध्यान

मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट के साथ सही खानपान और नींद भी जरूरी है. भोजन में पर्याप्त प्रोटीन, साबुत अनाज, फल, सब्जियां और स्वस्थ वसा शामिल करें. अंडे, दाल, पनीर, दूध और दही प्रोटीन के अच्छे विकल्प हो सकते हैं. साथ ही, शरीर को रिकवर करने के लिए पर्याप्त नींद लें और जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग करने से बचें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj