Rajasthan

Tips and Tricks: ट्रैक्टर के टायर घिसकर जल्दी हो रहे खराब? ये गलतियां पड़ सकती है भारी, जानें आसान टिप्स

Last Updated:September 27, 2026, 10:40 IST

Tractor Tire Maintenance Tips: ट्रैक्टर किसानों के लिए खेती से लेकर सामान ढोने तक बेहद जरूरी साधन है, इसलिए उसके टायरों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. टायरों में सही हवा का दबाव रखना, कट-दरार और घिसावट की समय-समय पर जांच करना जरूरी है. ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर तेज गति और जरूरत से ज्यादा वजन डालने से टायर जल्दी खराब हो सकते हैं. तेज धूप से बचाने के साथ खेत का काम खत्म होने पर टायरों से मिट्टी, कीचड़ और पत्थर साफ करने चाहिए. समय पर जांच और तकनीशियन से मरम्मत कराने से टायरों की उम्र बढ़ती है और किसान का खर्च कम होता है.

खेतों में हल चलाने से लेकर फसल की कटाई और सामान ढोने तक ट्रैक्टर किसान का सबसे भरोसेमंद साथी है. ऐसे में ट्रैक्टर के टायरों की सही देखभाल बेहद जरूरी है. समय से पहले टायर खराब होने पर किसान को आर्थिक नुकसान के साथ खेती के काम में भी परेशानी होती है. टायरों में सही हवा रखना, ओवरलोडिंग से बचना, खेत और सड़क के हिसाब से उचित टायरों का इस्तेमाल करना जरूरी है. समय-समय पर टायरों की घिसावट और कट की जांच भी करनी चाहिए. सही देखभाल से टायरों की उम्र बढ़ाई जा सकती है और बार-बार होने वाला खर्च कम किया जा सकता है.

खेत या ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर ट्रैक्टर चलाने से पहले और बाद में टायर जरूर जांचें. टायर में कट, दरार, उभार या कील-पत्थर जैसी कोई चीज फंसी हो तो उसे तुरंत हटाएं. छोटी खराबी को नजरअंदाज करने पर टायर आगे चलकर पूरी तरह खराब हो सकता है. समय पर जांच और मरम्मत से टायर की उम्र बढ़ती है और अचानक होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है.

टायर में हवा न बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम. कम हवा होने पर सड़क या खेत के साथ घर्षण बढ़ता है, जिससे टायर जल्दी घिसने लगता है. वहीं, ज्यादा हवा होने पर टायर पर दबाव असमान हो सकता है. इसलिए ट्रैक्टर के टायर में कंपनी की सलाह के अनुसार सही मात्रा में हवा रखें. टायर का प्रेशर समय-समय पर जांचते रहें, ताकि टायर सुरक्षित रहें और उनकी उम्र भी बढ़े.

Add as Preferred Source on Google

ट्रैक्टर के व्हील असंतुलित होने पर टायर एक तरफ से ज्यादा घिस सकते हैं. इससे ट्रैक्टर चलाते समय कंपन भी महसूस हो सकता है. इसलिए समय-समय पर व्हील बैलेंसिंग और जरूरी जांच करवाते रहें. ट्रैक्टर पर सामान या दूसरी मशीनरी का भार भी संतुलित रखें. सही बैलेंस से टायरों की घिसावट कम होती है और ट्रैक्टर चलाने में भी परेशानी नहीं होती.

तेज धूप में लंबे समय तक खड़े रहने से टायर की रबर में दरारें पड़ सकती हैं. जब ट्रैक्टर इस्तेमाल में न हो, तो उसे संभव हो तो छायादार जगह पर खड़ा करें. जरूरत पड़ने पर टायर कवर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. पत्थरों, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैक्टर को तेज गति से चलाने से टायर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. ऐसे रास्तों पर धीरे चलाएं और ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा वजन न डालें.

खेत का काम पूरा होने के बाद टायरों में लगी मिट्टी, कीचड़ और छोटे पत्थरों को अच्छी तरह साफ कर दें. इसके साथ ही रिम और वाल्व की भी जांच करें. टायर या व्हील में किसी तरह की खराबी दिखाई दे तो खुद मरम्मत करने के बजाय प्रशिक्षित तकनीशियन की मदद लें. समय पर जांच और सही मरम्मत से टायर लंबे समय तक चलते हैं. इससे ट्रैक्टर की कार्यक्षमता बनी रहती है और किसान को बार-बार होने वाले खर्च से भी राहत मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 27, 2026, 10:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj