Rajasthan

Tips and Tricks: दिवाली की सफाई में लोहे की रेलिंग से नल तक कैसे हटाएं दाग-जंग? जानिए आसान घरेलू नुस्खे

Last Updated:October 20, 2026, 11:02 IST

How to Clean Iron Railing: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है. इस दौरान लोहे की रेलिंग, दरवाजों के हैंडल, बाथरूम के शावर, पर्दों की रॉड और नल पर जमी धूल, गंदगी, पानी के दाग और जंग हटाना चुनौती बन जाता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय सफाई को आसान बना सकते हैं. रेलिंग साफ करने के लिए पानी में थोड़ा लिक्विड शॉप मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. हैंडल के दाग हटाने में नींबू, शावर की सफाई में सिरका और पानी का घोल, जबकि नल के लिए बेकिंग सोडा मददगार हो सकता है. हालांकि, किसी भी क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले सतह पर उसकी जांच जरूर करें.

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है. इस दौरान घर के सामानों पर जमी धूल, गंदगी और दाग-धब्बे हटाना बड़ी चुनौती बन जाता है. खासकर लोहे की रेलिंग, दरवाजों के हैंडल, बाथरूम के शावर, पर्दों की रॉड और नल की सफाई में काफी समय लगता है. कई बार केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने से धातु की चमक कम हो सकती है और उस पर दाग भी पड़ सकते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर घर के सामानों को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी सफाई के आसान तरीके.

घर की लोहे की रेलिंग पर धूल और गंदगी आसानी से जम जाती है. इसे साफ करने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर लिक्विड शॉप मिला लें. अब मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर रेलिंग को अच्छी तरह साफ करें. रेलिांग को साफ कर लेने के बाद साफ पानी से पोंछ लें. आखिर में सूखे कपड़े से रेलिंग को अच्छी तरह सुखा दें. इस प्रक्रिया से रेलिंग पर से गंदगी हटाने में मदद मिलेगी.

दरवाजों के हैंडल पर हाथों के निशान और गंदगी, काई जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू को हैंडल पर हल्के हाथों से रगड़ें और थोड़ी देर बाद गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. इसके बाद सूखे कपड़े से साफ करें. ध्यान रखें कि नींबू को ज्यादा देर तक न छोड़ें. खासकर स्टील या दूसरी संवेदनशील सतहों पर पहले किसी छोटी जगह पर इसका परीक्षण जरूर करें.

Add as Preferred Source on Google

बाथरूम के शावर पर पानी के कारण सफेद दाग और गंदगी जम जाती है. इन्हें हटाने के लिए सिरके और पानी का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं. शावरहेड को इस घोल में कुछ देर भिगोकर रखें. इसके बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धो लें. अगर शावरहेड आसानी से खुलता है, तो उसे निकालकर साफ करना भी आसान हो सकता है.

पर्दों की लोहे की रॉड पर जंग लगने से उसकी सुंदरता खराब हो जाती है. इसके लिए पहले सूखे कपड़े से धूल साफ करें. फिर नींबू के रस और थोड़े नमक का मिश्रण जंग वाली जगह पर लगाएं. कुछ देर बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद गीले कपड़े से पोंछकर रॉड को पूरी तरह सुखा दें. ध्यान रखें कि ज्यादा जंग लगी रॉड पर यह उपाय पूरी तरह असरदार नहीं हो सकता.

नल पर पानी के दाग और गंदगी जमने पर उसे साफ करना जरूरी है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे नल पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. फिर सादे पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. नल की सतह को नुकसान से बचाने के लिए खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें. ध्यान रखें कि हर तरह की फिनिश पर बेकिंग सोडा का उपयोग सुरक्षित नहीं होता, इसलिए पहले छोटी जगह पर जांच लें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 20, 2026, 11:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj