Rajasthan

Tips And Tricks I कटे हुए सेब का रंग नहीं पड़ेगा काला, किचन में मौजूद इन चीजों से करें बचाव

Last Updated:October 21, 2026, 14:00 IST

Tips And Tricks: सेब काटने के कुछ देर बाद ही उसका रंग भूरा या काला पड़ने लगता है? नमक वाले पानी, शहद और फ्रिज में स्टोर करने के आसान तरीकों से कटे हुए सेब को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. जानें ये आसान किचन टिप्स.

सेब सेहत के लिए फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन कई बार सेब काटने के कुछ देर बाद ही उसका रंग भूरा या काला पड़ने लगता है. ऐसे में कई लोग सेब को काटकर रखने से बचते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से कटे हुए सेब को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. आइए जानते हैं सेब को काला होने से बचाने के कुछ आसान तरीके.

कटे हुए सेब को काला होने से बचाने का सबसे आसान तरीका नमक वाला पानी है, इसके लिए एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें थोड़ी सी मात्रा में नमक मिला दें. अब सेब के टुकड़ों को इस पानी में 5 से 10 मिनट तक डुबोकर रखें, इसके बाद सेब को पानी से निकालकर हल्के हाथ से सुखा लें और एक बंद डिब्बे में रख दें. इससे सेब का रंग जल्दी नहीं बदलेगा, ध्यान रखें कि नमक ज्यादा न डालें, वरना सेब का स्वाद बदल सकता है.

अगर आप सेब को काला होने से बचाने के लिए दूसरा तरीका अपनाना चाहते हैं, तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा शहद मिलाएं, अब कटे हुए सेब के टुकड़ों को कुछ सेकंड के लिए इस पानी में डुबोकर निकाल लें. इसके बाद उन्हें साफ डिब्बे में रख दें, शहद में मौजूद कुछ तत्व ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं. यह तरीका बच्चों के टिफिन के लिए भी उपयोगी हो सकता है.

Add as Preferred Source on Google

कटे हुए सेब को खुला छोड़ने के बजाय एयरटाइट डिब्बे में रखें, इसके बाद डिब्बे को फ्रिज में रख दें. ठंडे तापमान में रखने से सेब की ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है. वहीं, अगर आप पूरे सेब को कई दिनों तक ताजा रखना चाहते हैं, तो उसे फ्रिज में रखें. सेब को ज्यादा गर्मी और नमी से बचाएं. साथ ही, उसे केले जैसे फलों से अलग रखना बेहतर है, क्योंकि कुछ फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे पकने की प्रक्रिया तेज हो सकती है.

नींबू का रस भी कटे हुए सेब को काला होने से बचाने में मदद करता है, इसके लिए सेब के टुकड़ों पर थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. नींबू में मौजूद विटामिन सी सेब का रंग बदलने की प्रक्रिया को धीमा करता है. यह तरीका बच्चों के टिफिन में सेब रखने या सफर के दौरान कटे फल साथ ले जाने के लिए उपयोगी है. हालांकि, नींबू की मात्रा ज्यादा रखने से सेब का स्वाद थोड़ा खट्टा हो सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 21, 2026, 14:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj