Tips and Tricks: गर्मियों में टमाटर हो रहे खराब? फ्रिज नहीं, ये देसी तरीका अपनाएं, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

Last Updated:May 03, 2026, 21:01 IST
Tomato Storage Tips: टमाटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सही स्टोरेज जरूरी है. फ्रिज में रखने से स्वाद और बनावट खराब हो सकती है, इसलिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाना बेहतर है. मिट्टी के बर्तन, कागज में लपेटना और डंठल नीचे रखना जैसे उपाय कारगर हैं. पके टमाटरों को अलग छांटना चाहिए, ताकि बाकी जल्दी खराब न हों. ज्यादा पके टमाटर का उपयोग चटनी या सॉस में किया जा सकता है. इन तरीकों से किचन में बर्बादी कम होती है.
मिट्टी के बर्तनों में प्राकृतिक ठंडक बनाए रखने की खास क्षमता होती है, जो इन्हें एक तरह का नेचुरल रेफ्रिजरेटर बना देती है. पुराने समय में लोग सब्जियों और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए मटके और मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते थे. इनमें हवा का हल्का संचार और नमी का संतुलन बना रहता है, जिससे चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं. टमाटर को मिट्टी के बर्तन में रखकर ऊपर से कपड़े से ढक दिया जाए, तो वह लंबे समय तक ताजा बना रहता है और उसकी गुणवत्ता भी बरकरार रहती है.
टमाटर के डंठल वाला हिस्सा ज्यादा सेंसिटिव होता है. इस जगह से नमी बाहर निकलती है और हवा अंदर प्रवेश करती है. जब इसे उल्टा रखा जाता है, तो हवा का संपर्क कम होता है और टमाटर की नमी बनी रहती है. टमाटर को हमेशा हमेशा सीधी धूप से दूर किसी ठंडी और सूखी जगह पर ही व्यवस्थित करना चाहिए. नमी को कंट्रोल करने के लिए टमाटर पर कागज या पुराने अखबार का उपयोग करना एक अच्छा तरीका है.
गृहिणी उमा शर्मा के अनुसार, गर्मियों में कुछ आसान उपाय अपनाकर किचन में टमाटर को लंबे समय तक ताजा और पौष्टिक रखा जा सकता है. टमाटर को स्टोर करते समय हमेशा उनके डंठल वाली साइड को नीचे की ओर रखना चाहिए, इससे उनमें नमी बनी रहती है और वे जल्दी खराब नहीं होते. साथ ही टमाटर को सीधी धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखना बेहतर होता है. यदि इन्हें सही तरीके से रखा जाए, तो उनकी उम्र बढ़ती है और स्वाद के साथ पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं.
Add as Preferred Source on Google
हर टमाटर को हल्के हाथ से कागज में लपेटकर रखने से कागज एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है और फंगस का खतरा कम हो जाता हैं. गर्मियों में तापमान के उतार-चढ़ाव से टमाटर को बचाना जरूरी होता हैं. ऐसे में ये ट्रिक बहुत कारगर हो सकती है. टमाटर की नमी बनाए रखने के लिए आप पुराने तरीके को भी अपना सकते हैं. जिसमें मिट्टी के बर्तन या मटके में टमाटर को स्टोर किया जा सकता है.
तेज गर्मी और उमस में टमाटर जल्दी नरम होकर सड़ने लगते हैं. इससे न सिर्फ पैसों का नुकसान होता है, बल्कि खाने का स्वाद भी प्रभावित होता है. अक्सर लोग टमाटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन अधिक ठंडक से उनका प्राकृतिक स्वाद और बनावट खराब हो जाती है. ठंडे तापमान में टमाटर का टेक्सचर बदल जाता है और उसकी ताजगी कम हो जाती है. इसलिए इन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.
अगर किचन में कुछ टमाटर नर्म या ज्यादा पक गए हैं, तो उन्हें अलग छांट लेना चाहिए. ऐसे टमाटरों का उपयोग चटनी, सॉस या प्यूरी बनाने में किया जा सकता है, जिससे उनका सही इस्तेमाल हो जाता है. इस तरीके से खाने की बर्बादी कम होती है और हर टमाटर का उपयोग हो पाता है. साथ ही बाकी ताजे टमाटर जल्दी खराब नहीं होते. बिना फ्रिज के भी सही प्रबंधन से टमाटरों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और किचन का खर्च भी नियंत्रित रहता है.
टमाटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कच्चे और पके हुए टमाटरों को अलग-अलग स्टोर करना जरूरी है. इन्हें एक साथ रखने से पके हुए टमाटर एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे कच्चे टमाटर तेजी से पककर खराब होने लगते हैं. इसलिए पके हुए टमाटरों को छांटकर अलग जगह पर रखना चाहिए. कच्चे टमाटर को हवादार और ठंडी जगह पर रखने से उनकी उम्र बढ़ती है. सही तरीके से स्टोर करने पर टमाटर ज्यादा दिनों तक ताजे रहते हैं और खराब होने की संभावना कम हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



