Health

Tips To Get rid of belly fat| पेट के आसपास जम रही चर्बी, रोजाना 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज, बिना जिम बेली फैट होने लगेगा कम

Last Updated:June 25, 2026, 18:36 IST

Belly Fat Exercises Routine: बेली फैट पूरी पर्सनालिटी को बिगाड़ देती है. लेकिन इसके साथ जीना कोई मजबूरी नहीं है. पेट के आसपास जमा चर्बी को हटाने के लिए आपको सही एक्सरसाइज की जरूरत है, यहां आप 20 मिनट वर्कआउट रूटिन के बारे में जान सकते हैं. जिसे आप घर करना बिल्कुल आसान है.

ख़बरें फटाफट

रोजाना 20 मिनट करें ये एक्सरसाइज, बिना जिम बेली फैट होने लगेगा कमZoom

बेली फैट जिसके कारण पेट मटके की तरह नजर आने लगता है, आज के समय में बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बनती जा रही है. शरीर में सबसे पहले पेट के आसपास के हिस्से में जमा होता है. इस जगह जमा फैट को विसरल फैट कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती स्टेज में ये नजर नहीं आता है. विसरल फैट लीवर, दिल और आंतों के आसपास जमा होती है.

बेली फैटी का सबसे बड़ा कारण खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी होती है. इसलिए इसे कम करने का सबसे पहला नियम इन दो चीजों पर ध्यान देना है.यदि आप बेली फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले बाहर का खाना बंद कर दें. साथ ही घर रोजाना 20 मिनट वर्कआउट करें.आप यहां बताए गए एक्सरसाइज को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. इससे कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है, जो कि फैट को हटाने के लिए बहुत जरूरी है.

बेली फैट के लिए एक्सरसाइज

पहले 3 मिनट- वर्कआउट की शुरुआत हल्के वार्म-अप से करें ताकि शरीर और मांसपेशियां एक्टिव हो जाएं. इसके लिए 1 मिनट तक जगह पर खड़े होकर घुटनों को ऊपर उठाते हुए मार्च करें. अगले 1 मिनट तक कमर से शरीर को दाएं-बाएं घुमाएं. फिर 1 मिनट तक धीरे-धीरे जंपिंग जैक या स्टेप जैक करें. ये एक्टिविटीज हार्ट बीट को बढ़ाने और शरीर को अगले चरण के लिए तैयार करने में मदद करती हैं.

अगले 5 मिनट- हल्का कार्डियो शरीर को फैट बर्निंग मोड में लाने का काम करता है. इसके लिए 2 मिनट तक जगह पर तेज चाल से चलें या हल्की जॉगिंग करें. 90 सेकंड तक बारी-बारी से आगे की ओर लंजेस करें. फिर 90 सेकंड तक साइड स्टेप्स के साथ हाथों को हिलाएं. इससे शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है और जमा चर्बी का उपयोग होने लगता है.

अगले 4 मिनट- विसरल फैट कम करने के लिए थोड़ी अधिक तीव्रता वाली गतिविधियां काफी फायदेमंद होती हैं. इसके लिए 20 सेकंड तक तेजी से स्क्वाट करें, फिर 20 सेकंड आराम करें. इसे 4 बार दोहराएं. इसके बाद 20 सेकंड माउंटेन क्लाइंबर करें और 20 सेकंड आराम करें. इसे भी 4 बार दोहराएं. इस दौरान सांस तेज चल सकती है, जो सामान्य बात है. यह कैलोरी बर्न करने और इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारने में मदद करता है.

अगले 4 मिनट- मजबूत कोर शरीर के संतुलन और बेहतर फिटनेस के लिए जरूरी है. इसलिए 30 सेकंड तक प्लैंक करें और 15 सेकंड आराम करें. इसे 3 बार दोहराएं. 1 मिनट तक धीरे-धीरे बाइसिकल क्रंच करें. फिर 1 मिनट तक खड़े होकर घुटने को कोहनी से मिलाने वाली क्रंच एक्सरसाइज करें. ये व्यायाम पेट की गहरी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.

अगले 3 मिनट- 1 मिनट तक ग्लूट ब्रिज करें, 1 मिनट तक वॉल सिट और 1 मिनट तक धीरे-धीरे बॉडीवेट स्क्वाट करें. ये एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाने और लंबे समय तक फैट कम करने में मदद करता है.

लास्ट 1 मिनट- वर्कआउट के अंत में गहरी सांस लें और शरीर को स्ट्रेच करें. कूल्हों, हैमस्ट्रिंग और कमर की हल्की स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है, जो पेट की चर्बी घटाने में भी सहायक है.

इन बातों का रखें ध्याननियमित रूप से इस 20 मिनट के वर्कआउट को करने से फिटनेस बेहतर हो सकती है और विसरल फैट कम करने में मदद मिल सकती है. लेकिन यदि आपकी कोई मेडिकल हिस्ट्री है, तो एक्सपर्ट से पहले परामर्श जरूर करें.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj