Sports

हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत ने पांचवां टी20 जीत श्रीलंका का सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Last Updated:December 30, 2025, 22:54 IST

India won T20I Series vs Sri Lanka: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका का 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल में क्लीन स्वीप किया. पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 15 रन दे जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी से 175/7 रन बोर्ड पर लगाने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और श्रीलंका को 160/7 रन पर ही रोक दिया.हरमन की कप्तानी पारी, भारत ने पांचवां टी20 जीत श्रीलंका का किया क्लीन स्वीपभारत ने पांचवां टी20 भी जीता

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर श्रीलंका का सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरे ओवर खेलकर 160 रन तक ही पहुंच सके. श्रीलंका के लिए ओपनर हसिनी परेरा और तीन नंबर पर आईं इमेशा दुलानी ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम की जीत की उम्मीदें जरूर जगाईं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दोनों को सही समय पर आउट कर भारत को हार के खतरे से उबारा.

भारत की अच्छी नहीं हुई थी शुरुआतपहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन जरूर बनाए, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. शेफाली वर्मा (5) और डेब्यूटेंट जी कमलिनी (12) के सस्ते में आउट होने के बाद एक समय भारत ने अपने 5 विकेट 77 रन पर खो दिए थे. हालांकि, हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने अमनजोत कौर (21) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़कर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. हरलीन देओल (13), ऋचा घोष (5) और दीप्ति शर्मा (7) भी कम स्कोर पर आउट हो गईं थीं.

भारत ने पांचवां टी20 भी जीता

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारीहरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा. उनके अलावा अमनजोत कौर ने 21 रन का योगदान दिया. हरमनप्रीत के अलावा अंतिम दो ओवरों में अरुंधति रेड्डी ने तूफानी बैटिंग करते हुए भारत का स्कोर 170 के पार पहुंचाया. अरुंधति ने 4 चौके और एक छक्के के साथ 11 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए. स्नेह राणा 8 रन पर नाबाद रहीं. श्रीलंका के लिए कविशा दिल्हारी, रश्मिका सेववंदी और चमारी अटापट्टू ने दो-दो विकेट लिए. निमाशा मदुशानी ने एक विकेट चटकाया.

5⃣ matches
5⃣ victories 👏#TeamIndia complete an emphatic series sweep with a 15-run win in Trivandrum 🥳

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj