Aaj Ka Tula Rashifal | Tula Ka Rashifal | प्रॉपर्टी खरीदने या कुछ बड़ा करने का बन रहा योग, सूर्य देव का ये उपाय बदल सकता है दिन

Last Updated:August 22, 2026, 16:01 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 23 August 2026: तुला राशि के लिए आज का दिन घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के लिए खास है. चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर रहा है. रियल एस्टेट और संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए दिन उत्तम है. सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें. इससे आपको खुद अपने जीवन में एक सार्थक बदलाव होता दिखाई देगा.
ख़बरें फटाफट
आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के लिए खास रहने वाला है. चंद्रमा आज धनु राशि से निकलकर चतुर्थ भाव यानी मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष में चतुर्थ भाव माता, घर, संपत्ति, वाहन, सुख-सुविधा, मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन का भाव माना जाता है.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कामकाज के क्षेत्र में आज का दिन स्थिरता और भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने का है. आज आप अपने व्यवसाय या नौकरी में लंबे समय से चल रही किसी योजना को व्यवस्थित करने का प्रयास कर सकते हैं. रियल एस्टेट, जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर विचार करने के लिए भी दिन उत्तम रहेगा.
प्लॉट या संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन रहेगा फायदेमंदयदि आप नया घर, प्लॉट या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है. नए वाहन की खरीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श हो सकता है. हालांकि, किसी भी बड़े निवेश या खरीदारी से पहले सभी दस्तावेजों और आर्थिक पक्षों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें.
माता जी के साथ समय बिताने का है आज का दिनआज का दिन परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने का है. विशेष रूप से माता जी के साथ समय बिताने और उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिलेगा. घर का वातावरण शांत और सुखद रहने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं या घरेलू जरूरतों पर चर्चा हो सकती है. आज मन शांति और आराम की तलाश में रहेगा. घर पर कुछ समय बिताना, पसंदीदा काम करना और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
तुला राशि के लिए आज का अचूक उपायआज रविवार का दिन है, जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है. इसलिए आज का अचूक उपाय है कि तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. यह उपाय आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने और जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक रहेगा.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 16:01 IST



