Entertainment

टॉप सिंगर ने विजुअल आर्टिस्ट से की दूसरी शादी, एक्स-पति ने सजवाया मंडप, फोटोज शेयर कर दी बधाई- ‘हमेशा खुश रहो’

Last Updated:June 23, 2026, 14:32 IST

सिंगर गौरी लक्ष्मी और विजुअल आर्टिस्ट कलेश ने शादी कर ली. गौरी एक्स हस्बैंड ने न्यूलीवेड कपल की तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छू लेना वाला नोट शेयर किया. गौरी के पहले पति गणेश की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है. लोगों का ध्यान खींचा है. इंस्टाग्राम पर लिखे गए शब्द अब सबका ध्यान खींच रहे हैं.

सिंगर गौरी लक्ष्मी की दूसरी शादी की खबर उनके पूर्व पति गणेश वेंकटरमानी ने शेयर की है. गणेश की एक दिल छू लेने वाला पोस्ट और नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. विजुअल आर्टिस्ट कलेश और गौरी ने पिछले रविवार को शादी कर ली. यह एक ऐसा दुर्लभ अवसर है जब एक शख्स अपनी एक्स पत्नी के नए सफर को स्वीकार किया और जश्न मनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अलग रहने के बावजूद, यह शादी दोनों की गहरी दोस्ती का प्रमाण थी. गौरी के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ गणेश ने भी शादी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. न्यूलीवेड कपल के साथ एक तस्वीर शेयर की.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

गणेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखआ, “परिवार के सभी सदस्य खून के रिश्ते से ही संबंधित नहीं होते. हमेशा खुश रहो…” गौरी और कलेश ने भी गणेश की पोस्ट पर प्यार भरी प्रतिक्रिया दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add as Preferred Source on Google

चेन्नई के रहने वाले गौरी और गणेश की शादी 2018 में हुई था. गणेण, गौरी के गानों के बहुत बड़े फैन थे. बाद में उनके म्युजिक बैंड में ड्रमर के तौर पर शामिल हुए. उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

गौरी और गणेश ने बाद में शादी कर ली. गौरी ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि तमिलनाडु के रहने वाले गणेश ने उनसे झगड़ने के लिए ही मलयालम सीखी थी. साल 2019 में, उन्होंने चेरथला में ‘इसाइकुडु’ नाम का एक खूबसूरत घर बनवाया. हालांकि, बाद में वे आपसी सहमति से अलग हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तलाक के बावजूद, उनकी दोस्ती और म्युजिक कंपोजिशन में कोई दरार नहीं आई है. गणेश अभी भी गौरी के म्युजिक एल्बम्स में ड्रमर का काम करते हैं. यह इस दौर में एक खास बात है, जहां रिश्ते टूटने पर लोग एक-दूसरे को दोष देते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

<br />गणेश का अपनी एक्स पार्टनर की खुशी में ईमानदारी से शामिल होना और उन्हें साथ रखने की कोशिश करना सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. अलाप्पुझा जिले के चेरथला की रहने वाली गौरी लक्ष्मी ने त्रिपुनिथुरा के आरएलवी संगीत महाविद्यालय से म्युजिक में ग्रेजुएशन की है. केरल विश्वविद्यालय से म्युजिक में एमए किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

गौरी लक्ष्मी ने मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘कैसानोवा’ में एक्टिंग भी की थी. गौरी लक्ष्मी ने 13 साल की उम्र में ‘सखिये’ गीत से म्युजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने इस गीत को लिखा, म्युजिक दिया और गाया है. गौरी लक्ष्मी ने फिल्म ‘गोधा’ के ‘आरो नेनजिल’ जैसे कई फिल्मी गानों को म्युजिक दिया और गाया है.  गौरी का गाना ‘एंटे पीर पेन्ने’, जो 2024 में रिलीज़ हुआ था, काफी चर्चित रहा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj