Entertainment

थलापति विजय की खास मेहमान बनीं तृषा कृष्णन, एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले पहुंचीं चेन्नई

Last Updated:May 10, 2026, 09:47 IST

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी पार्टनर तृषा कृष्णन भी इस खास पल की गवाह बनने के लिए चेन्नई पहुंच गई हैं.
थलापति विजय की खास मेहमान बनीं तृषा कृष्णन, एक्टर के अहम पल की बनेंगी गवाहZoomतृषा कृष्णन चेन्नई पहुंच चुकी हैं.

नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. एक्टर के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी पार्टनर तृषा कृष्णन भी इस खास पल की गवाह बनने के लिए चेन्नई पहुंच गई हैं. तृषा कृष्णन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुकी हैं जहां कुछ ही देर में सुपरस्टार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा था और उनकी पार्टी टीवीके इस साल के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सबसे पार्टी के तौर पर उभरी है. बस कुछ ही देर में थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर इतिहास रचने वाले हैं. पहली बार चुनावी रणभूमि में उतरते ही उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है.

थलापति विजय की पत्नी ने लगाया था आरोप

अब अगर तृषा कृष्णन के साथ थलापति विजय के रिश्ते की बात करें तो, बीते काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं हो रही हैं. इस साल फरवरी में थलापति कि पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर का किसी नामी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है जिसके बाद से तृषा संग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं.

तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर थलापति विजय को मिली थी बड़ी जीत

पत्नी संगीता के इन आरोपों के बाद तृषा और थलापति विजय को एक साथ एक शादी में शिरकत करते देखा गया जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन यानी कि 4 मई को तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था. इस मौके पर विजय की बड़ी जीत पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने तृषा को बधाई देते हुए कहा कि विजय की जीत एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए सबसे बड़ा तोहफा है. तृषा के दोस्तों के इन कमेंट्स ने थलापति संग उनके रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया. हालांकि कुछ सितारों ने बाद में अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj