World

ब्राजील में टकराए दो हेलीकॉप्टर, चारों तरफ फैली आग ही आग, चपेट में आए 20 वाहन 6 लोगों की मौत

Last Updated:June 14, 2026, 20:50 IST

ब्राजील के रिओ डी जिनेरियो में 2 हेलीकॉप्टर के टकराने के कारण बड़ा हादसा हुआ है. इसमें 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है. ब्राजीली अधिकारियों ने बताया है कि यह टक्कर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:59 बजे हुआ है.ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, टकराए दो हेलीकॉप्टर, चपेट में आए 20 वाहन, 6 मरेZoom

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर बड़ा विमान हादसा हो गया. हवा में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने बताया है कि यह हादसा पश्चिमी रियो के रीक्रेयो दोस बन्देइरांटेस इलाके के ऊपर हुआ. टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर पास की एक इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप की पार्किंग में गिर गए और वहां आग लग गई.

हादसे के बाद भीषण आग

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टरों में एक एयरबस H125 और दूसरा बेल 206B जेट रेंजर था. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया है कि यह हादसा सुबह करीब 8:59 बजे हुआ. फायर ब्रिगेड ने कहा कि हेलीकॉप्टरों के गिरने के बाद भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कम से कम 20 वाहन आ गए.

अपने एक बयान में फायर ब्रिगेड ने कहा, “रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकराए और एक इलेक्ट्रिक कार डीलरशिप की पार्किंग में गिर गए. इससे आग लग गई और कम से कम 20 वाहन इसकी चपेट में आ गए.”

घटनास्थल पर आग ही आग

शुरूआती जानकारी में पता चला है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग दोनों हेलीकॉप्टरों के चालक दल के सदस्य थे. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटना स्थल से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि फायर ब्रिगेड के वर्कर और रेस्क्यू टीम आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

BREAKING – Mid-air collision with two helicopters in Brasil: all 5 aboard

Two helicopters collided in mid-air over Recreio dos Bandeirantes in Rio de Janeiro on Sunday morning, June 14.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj