Entertainment

‘रिश्ता चलाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है’, बिना नाम लिए EX हसबैंड की वाइफ शोभिता पर सामंथा ने कसा तंज!

Last Updated:June 26, 2026, 09:35 IST

रिश्तों को लेकर सामंथा रुथ प्रभु ने स्टेज से कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग लगा रहा है! फैंस का दावा है कि सामंथा ने बिना नाम लिए सीधे शोभिता धुलिपाला पर निशाना साधा है. नीचे पढ़ें और जानें क्या है पूरा माजरा!

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. हैदराबाद में अपनी फिल्म की ‘मां इंटी बंगारम’ सक्सेस पार्टी के दौरान सामंथा ने रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी हैं, जिसे सुनकर इंटरनेट पर हंगामा मच गया है. फैंस का दावा है कि सामंथा ने बिना नाम लिए सीधे शोभिता धुलिपाला पर निशाना साधा है. आइए देखते हैं कि आखिर सामंथा ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग इसे एक बड़ा तंज मान रहे हैं.

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में हैदराबाद में उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जहां सामंथा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.

इस इवेंट के दौरान सामंथा ने स्टेज से रिश्तों और करियर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है और फैंस इसपर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Add as Preferred Source on Google

सामंथा ने वीडियो में कहा कि करियर और रिश्ते हमेशा हमारे हाथ में होते हैं, लेकिन कई बार रिश्ते बहुत ज्यादा उलझ जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ हमारे कंट्रोल में नहीं होता और किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है.

बात को आगे बढ़ाते हुए सामंथा ने महिलाओं को एक खास सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में यह सीखा है कि हर महिला को खुद पर पूरा भरोसा होना चाहिए और उसे खुद में ही पूरा होना चाहिए, किसी और के सहारे की जरूरत नहीं है.

सामंथा ने यह भी कहा कि जिंदगी में एक न एक दिन सही इंसान जरूर मिलता है. लेकिन अगर आप किसी को सिर्फ यह सोचकर ढूंढ रहे हैं कि वह आकर आपकी जिंदगी को पूरा करेगा, तो यह बिल्कुल गलत सोच है क्योंकि इससे उम्मीदें बढ़ती हैं और रिश्ता खराब हो जाता है.

सामंथा के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे शोभिता धुलिपाला से जोड़ दिया. दरअसल, शोभिता ने अपनी शादी के वीडियो में कहा था कि इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उसे पूरा करता है, जबकि सामंथा ने ठीक इसके उलट बात कही है.

यही वजह है कि फैंस का कहना है कि सामंथा ने शोभिता के उसी पुराने बयान पर तंज कसा है. आपको बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी की है, जो पहले सामंथा के पति थे. सामंथा और नागा का साल 2021 में तलाक हो गया था.

सामंथा ने भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी कर ली है और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं. जल्द ही वे अपने प्यारे से बेबी का वेलकम भी करेंगी. हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को कंनफर्म किया है.इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस सामंथा और शोभिता के पुराने बयानों को जोड़कर चटकारे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj