भजनलाल सरकार के दो साल पूरे और राजस्थान में मेगा सरप्राइज पैक! हर दिन होंगे बड़े ऐलान, जानें आपको क्या मिलेगा?

जयपुर. राजस्थान में भजनलाल सरकार अपने दो वर्ष पूरे करने जा रही है और इस मौके को सरकार बड़े स्तर पर उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है. 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पूरे 15 दिनों तक प्रदेशभर में जश्न का माहौल रहेगा, जिसमें खेती-किसानी, पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण, सुशासन और निवेश जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्य सरकार का दावा है कि इस दो वर्षगांठ के मौके पर प्रदेशवासियों को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें मिलेंगी, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास अलग-अलग जिलों में किया जाएगा.
सरकार चाह रही थी कि 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करें, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली जाकर पीएम मोदी से मुलाकात भी की. हालांकि पीएम का 15 दिसंबर का पहले से निर्धारित कार्यक्रम होने की वजह से अनुमति नहीं मिल सकी. इसके बावजूद इसे लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि पीएम मोदी 18 या 19 दिसंबर को राजस्थान आ सकते हैं. उनकी इस संभावित यात्रा में किसान निधि की अगली किस्त जारी करने के साथ राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगातें मिल सकती हैं. यदि संभव हुआ तो पीएम मोदी रिफाइनरी का उद्घाटन भी कर सकते हैं.
प्रदेशभर में बड़े कार्यक्रम, हर वर्ग को मिलेगी सौगातराज्य सरकार और भाजपा संगठन दोनों स्तर पर 15 दिन तक विशेष आयोजन होंगे. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि दो वर्ष पूरे होने पर बड़े राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं, व्यापारियों और दिव्यांग जनों सहित हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है. इस दौरान 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं और 500 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास होगा.
कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?पटेल ने बताया कि किसान सम्मेलन में 31 हजार 600 किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा. इसके अलावा 5 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपये का कृषि आदान अनुदान मिलेगा. 5 लाख पशुपालकों को 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा भी होगी. पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पूरे राज्य में पौधारोपण किया जाएगा और आउटडोर फॉरेस्ट व ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट पॉलिसी पर भी विमर्श होगा. पर्यटन दिवस पर दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का ग्राउंड ब्रेकिंग होगा, जबकि एमएसएमई कॉन्क्लेव में औद्योगिक क्लस्टर और क्लीन स्क्रीनिंग नीति पर चर्चा की जाएगी.
10 से 25 दिसंबर तक दिनवार कार्यक्रमों की विस्तृत सूची तैयार10 दिसंबर: प्रवासी राजस्थानी दिवस11 दिसंबर: राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर12 दिसंबर: नवाचार दिवस कॉन्क्लेव13 दिसंबर: 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ14 दिसंबर: मंदिरों, स्मारकों और सरकारी कार्यालयों में श्रमदान दिवस15 दिसंबर: राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, हजारों करोड़ की सौगातें16 दिसंबर: राज्य और जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ17 दिसंबर: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन18 दिसंबर: युवा-रोजगार दिवस19 दिसंबर: महिला सम्मेलन और बड़ी सौगातें20 दिसंबर: किसान सम्मेलन21 दिसंबर: पर्यावरण संरक्षण अभियान22 दिसंबर: व्यापार संवर्धन दिवस कॉन्फ्रेंस23 दिसंबर: एमएसएमई कॉन्क्लेव24 दिसंबर: पर्यटन कॉन्क्लेव और नई पर्यटन नीति25 दिसंबर: राज्य स्तरीय सुशासन दिवस
सरकार 7 दिसंबर को सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुला रही है, जिसमें इन 15 दिनों के कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा और प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी तय की जाएगी.



