Rajasthan

Udaipur Road Safety Campaign: मां की पुण्यतिथि पर बेटे ने 501 हेलमेट बांटकर दिया जिंदगी बचाने का संदेश

Last Updated:September 29, 2026, 12:03 IST

Udaipur Road Safety Campaign: उदयपुर में मां की पुण्यतिथि पर बेटे गौरव शर्मा ने अनोखी पहल करते हुए आधार फाउंडेशन और यातायात पुलिस के सहयोग से 501 हेलमेट निशुल्क वितरित किए. लोगों को समझाया गया कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि हादसे की स्थिति में जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है.

उदयपुर. एक पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की गई, जब एक बेटे ने अपनी मां की याद के करीब 501 हेलमेट पहना के लोगों को सड़क सुरक्षा की सीख दी. विश्व मोहिनी देवी शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र गौरव शर्मा की ओर से आधार फाउंडेशन और यातायात पुलिस के सहयोग से शहर में 501 हेलमेट निशुल्क वितरित किए गए. इस पहल का मकसद सिर्फ हेलमेट बांटना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.

अक्सर ग्रामीण इलाकों से शहर में आने वाले कई लोग हेलमेट को सुरक्षा के बजाय चालान से जोड़कर देखते हैं. कई लोग शहर की सीमा में प्रवेश करते समय सिर्फ पुलिस के डर से हेलमेट पहनते हैं और कई बार कम गुणवत्ता वाले हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इस पहल के जरिए लोगों को समझाने की कोशिश की गई कि हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसे की स्थिति में जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है.

एंट्री प्वाइंट और चौराहों पर लोगों को 501 हेलमेट निशुल्क वितरित किए

आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से की. इसके बाद शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंट और चौराहों पर लोगों को 501 हेलमेट निशुल्क वितरित किए गए. हेलमेट लेने वाले लोगों से यह भी अपील की गई कि वे इसे सिर्फ शहर में प्रवेश करते समय या पुलिस की मौजूदगी में न पहनें, बल्कि हर बार दोपहिया वाहन चलाते समय इसका इस्तेमाल करें. इस दौरान उदयपुर के कई जाने-माने लोग भी मौजूद रहे. आधार फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रीति पामेचा सहित डॉ. रजनी पी. रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुई.

लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई गई. हेलमेट लेने वाले लोगों ने भी संकल्प लिया कि वे इसे घर पर रखकर नहीं छोड़ेंगे, बल्कि दोपहिया वाहन चलाते समय नियमित रूप से पहनेंगे. आयोजकों का कहना था कि किसी अपने की पुण्यतिथि पर इससे बेहतर श्रद्धांजलि क्या होगी कि उसकी याद में किसी की जिंदगी बचाने की कोशिश की जाए. इस पहल के जरिए लोगों को एक सीधा संदेश दिया गया कि सड़क पर कुछ मिनट की लापरवाही जिंदगीभर का नुकसान बन सकती है.इसलिए हेलमेट को मजबूरी नहीं, अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का हिस्सा समझना जरूरी है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 12:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj