Unclaimed Ashes Youth Group | Asthi Kalash Service | Youth Moksha Service | Volunteer Cremation Group | Unclaimed Ashes Rituals

Last Updated:December 08, 2025, 10:44 IST
Bhilwara Asthi Kalash Service: एक युवाओं का समूह अपने खर्चे पर लावारिस अस्थि-कलशों को सम्मानपूर्वक मोक्ष दिलाने का पुनीत कार्य कर रहा है. जहां कोई नहीं पहुंचता, वहां ये युवा अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पूरी करते हैं. मानवता, सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुके ये युवा समाज में एक अनोखा उदाहरण पेश कर रहे हैं.
भीलवाड़ा: आमतौर पर आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि “नेकी कर दरिया में डाल” इस कहावत को भीलवाड़ा के कुछ युवा शब्दों में नहीं, अपने कर्मों में जी रहे हैं. भीलवाड़ा शहर में श्री मसाणिया भैरू नाथ मंदिर के अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी और उनकी युवा टीम ने मानवता और श्रद्धा की एक मिसाल कायम की है. इन युवाओं ने उन लावारिस अस्थियों को मोक्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया है, जिनका कोई अपना नहीं होता. इसी भाव के साथ उन्होंने हाल ही में करीब 21 दिवंगत आत्माओं की अस्थियों का विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजी में विसर्जन किया.
यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्य का जीवंत उदाहरण है. अब तक यह टीम 821 से अधिक अस्थि-कलशों का गंगाजी में विसर्जन कर चुकी है, जिससे सैकड़ों आत्माओं को मोक्ष का मार्ग मिल सके और समाज को सेवा, श्रद्धा और संस्कार का संदेश प्राप्त हुआ है.
मंदिर समिति के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने कहा कि शहर में कई लावारिस शवों का अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन बाद में उनके अस्थि-कलश लेने वाला कोई नहीं आता. ऐसे में अस्थियां इधर-उधर पड़ी रहती हैं, जिनका विसर्जन न होने से धार्मिक परंपरा अधूरी रह जाती है. इस पीड़ा को समझते हुए युवाओं ने अस्थि विसर्जन का जिम्मा उठाया हैं. इसके तहत हम 2018 से काम कर रहें हैं. इस मिशन को लेकर हमने इस बार 21 21 दिवंगत आत्माओं की अस्थियों का विधिवत पूजा-अर्चना कर गंगाजी में विसर्जन किया.
अब तक 821 अस्थि-कलशों कर चुके विर्सजितमंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने कहा कि विद्वान पंडितो के सहयोग से विधि-विधान से अस्थि विसर्जन संपन्न कराया गया हैं. युवाओं की टीम द्वारा वर्ष 2018 से अब तक 821 अस्थि-कलशों का गंगाजी में विसर्जन किया जा चुका है. यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी दिवंगत आत्मा उपेक्षा का शिकार न बने और उसकी अंतिम विधियां पूर्ण सम्मान के साथ पूरी की जा सकें.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
December 08, 2025, 10:44 IST
homerajasthan
दिल छू लेगी: अपने पैसों से लावारिस अस्थियों को मोक्ष दिलाती है ये युवा टोली!



