Rajasthan

Unique Sabzi Recipe: शिमला मिर्च-प्याज में डालें ये 4 चीजें, ऐसा स्वाद मिलेगा कि बार-बार बनाएंगे सब्जी

धौलपुर. शिमला मिर्च और प्याज की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने इसमें मूंगफली, काजू, बादाम और पिसे हुए सेव नमकीन का स्वाद चखा है? इन चीजों से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है. इसे घर पर आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है. घर के मसालों से तैयार यह सब्जी रोजाना के खाने को भी खास बना सकती है. गृहिणी प्रभा शर्मा बता रही हैं इस अनोखी सब्जी को बनाने का आसान तरीका.

इस सब्जी को बनाने के लिए शिमला मिर्च, प्याज, मूंगफली, काजू, बादाम, सेव नमकीन, दही, टमाटर और हरी मिर्च की जरूरत होती है. इसके अलावा सरसों का तेल, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक भी लेना होगा. गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं सबसे पहले शिमला मिर्च को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे लंबाई में काट लें. प्याज को भी बड़े आकार में काटकर एक कटोरी में रख लें. अब मूंगफली, काजू, बादाम और सेव नमकीन को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.

जानें इस अनोखी सब्जी को बनाने का तरीका

पिसे हुए मिश्रण को कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज में डाल दें. हाथों की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मेवे और सेव का मिश्रण शिमला मिर्च और प्याज पर अच्छी तरह चिपक जाए. इसके बाद इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें. अब एक कटोरी में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें. टमाटर और हरी मिर्च को काटकर मिक्सी में बारीक पीस लें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरे का तड़का लगाएं. अब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह पकने दें, ताकि ग्रेवी में अच्छा स्वाद आ जाए.

रोटी, पराठे और पूरी के साथ ले सकते हैं सब्जी का स्वाद

जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब शिमला मिर्च, प्याज, मूंगफली, काजू, बादाम और पिसे हुए सेव नमकीन का मिश्रण कढ़ाई में डाल दें. इसे लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद फेंटा हुआ दही डालकर करीब 5 मिनट और पकाएं. जब सब्जी पक जाए और तेल ऊपर दिखाई देने लगे, तब इसे गैस से उतार लें. गृहिणी प्रभा शर्मा ने बताया इस अनोखी सब्जी को रोटी, पराठे और पूरी के साथ परोसा जा सकता है. घर में मेहमान आने पर भी इसे बनाया जा सकता है. मूंगफली, काजू, बादाम और सेव नमकीन का अलग स्वाद इस सब्जी को सामान्य सब्जियों से अलग बनाता है. अगर आप रोजाना की सब्जी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को घर पर जरूर आजमा सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj