Health

यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है? डाइट में शामिल करें ये 5 जूस, नेचुरल रेमिडी से कम नहीं

Last Updated:July 05, 2026, 20:18 IST

यूरिक एसिड का बढ़ना गठिया होने के जोखिम का पहला संकेत होता है. यदि आप तुरंत इसके लिए उपाय नहीं करते हैं, तो यही समस्या जोड़ों में दर्द यानी कि गठिया का कारण बनती है. ऐसे में यदि आप यूरिक एसिड का लेवल हाई है तो आज से ही डाइट में यहां बताए गए इन 5 में से एक ड्रिंक को रोजाना पीना शुरू कर दें. यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है? डाइट में शामिल करें ये 5 जूस, नेचुरल रेमिडी से कम नहींZoom

आज के समय में खराब खानपान, कम पानी पीने की आदत, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती, तो इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं. इससे गठिया जैसी दर्दनाक समस्या, जोड़ों में सूजन और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है.

ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह और दवाएं जरूरी हो सकती हैं, लेकिन इसके साथ सही खानपान और पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है. कुछ जूस शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ यूरिक एसिड को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

जौ का पानीजौ का पानी लंबे समय से घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और पेशाब की मात्रा बढ़ाकर यूरिक एसिड जैसे टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद हो सकता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है.

नारियल पानीनारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम से भरपूर होता है. यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. पर्याप्त हाइड्रेशन से शरीर एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को आसानी से बाहर निकाल पाता है.

छाछछाछ एक हल्का और पौष्टिक पेय है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. कम नमक और कम फैट वाली सादी छाछ यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.

नींबू पानीदिन की शुरुआत नींबू पानी से करना फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, नींबू शरीर में जाकर अम्लीय प्रभाव पैदा करता है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर बना रहता है. कुछ अध्ययनों के अनुसार यह यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है.

आंवला जूसआंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ किडनी की कार्यक्षमता को भी सपोर्ट कर सकता है. सीमित मात्रा में आंवले का जूस पीना यूरिक एसिड मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है.

नोट- ध्यान रखें ये सभी जूस किसी भी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं हैं. यदि आपका यूरिक एसिड लगातार बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj