Rajasthan

Pushkar Mela: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, पहले दिन 204 पशु पहुंचे पुष्कर, प्रवेश मार्गों पर होगी पशु चौकियों की स्थापना

Last Updated:October 22, 2025, 22:52 IST

Pushkar Mela: राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान पुष्कर पशु मेला 22 अक्टूबर से विधिवत रूप से शुरू हो गया है. धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मेला ग्रामीण जीवनशैली और लोक संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत करता है. मेले का औपचारिक उद्घाटन 30 अक्टूबर को झंडारोहण के साथ होगा, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. पशुपालन विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से मेले के सभी प्रवेश मार्गों पर पशु चौकियों की स्थापना की जाएगी, जहां प्रमुख पशुओं का रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य परीक्षण और टैगिंग की जाएगी.

अजमेर. राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला आज 22 अक्टूबर से विधिवत रूप से आरंभ हो गया है. धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मेला न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत की ग्रामीण जीवनशैली और लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है. मेले का औपचारिक उद्घाटन 30 अक्टूबर को झंडारोहण के साथ किया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी.

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि 24 अक्टूबर से मेले के सभी प्रवेश मार्गों पर पशु चौकियों की स्थापना की जाएगी. इन चौकियों पर आने वाले ऊंट, गाय, भैंस और घोड़े जैसे प्रमुख पशुओं का रजिस्ट्रेशन, अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण और टैगिंग की जाएगी. विभाग ने इस वर्ष पशु पहचान प्रणाली को और सशक्त किया है, जिसके तहत प्रत्येक पशु का पूरा डेटा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि पशु संरक्षण और रोग नियंत्रण में भी मदद मिलेगी.

पहले दिन 204 पशु पुष्कर पहुंचेडॉ. घीया ने आगे बताया पुष्कर मेले में पहली बार पशुपालकों के लिए ऑनलाइन भूमि आवंटित की गई है जिसमें अभी तक 417 प्लॉट पशुपालकों को आवंटित किए गए हैं और मेले के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर तक कुल 204 पशु पुष्कर पहुंच चुके हैं. जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ेगा, पशुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावना है. पशुपालकों की सुविधा के लिए पशुपालन विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं. 24 घंटे विभागीय टीमें ड्यूटी पर रहेंगी ताकि किसी भी पशुपालक या पशु को असुविधा न हो. मेले में इस बार भी रोमांचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला देखने को मिलेगा. 2 नवंबर को मेले की प्रतियोगिताओं की शुरुआत दुग्ध प्रतियोगिता से होगी. इसके बाद 3 नवंबर को सुबह 9 बजे अश्व वंश नल प्रतियोगिता, 10 बजे गोवंश नल प्रतियोगिता और दोपहर 2 बजे गिर गोवंश नल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे ऊंट सजाओ प्रतियोगिता और दोपहर 2 बजे नागौरी बैल प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 22, 2025, 22:52 IST

homerajasthan

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला शुरू, पहली बार ऑनलाइन भूमि आवंटन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj