Vaibhav Suryavanshi: ‘चलिए, सूर्यवंशी को खिला देते हैं…’, दूसरे टी20 में डेब्यू करने जा रहे हैं वैभव? ‘कोच’ का बड़ा इशारा

होमखेलक्रिकेट
‘चलिए, सूर्यवंशी को खिला देते हैं…’, दूसरे टी20 में डेब्यू करने जा रहे वैभव?
Last Updated:July 03, 2026, 20:57 IST
Morne Morkel Statement on Vaibhav Sooryavanshi Debut: बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी ने टीम में बहुत अच्छी तरह खुद को शामिल किया है. अगर आप खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम देखें तो उसके साथ काफी तस्वीरें साझा की जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 साल की उम्र में नेट्स पर अभ्यास करना किसी के लिए भी दबाव वाला अनुभव हो सकता है.’वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर मोर्ने मोर्कल का बड़ा बयान.
नई दिल्ली. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते देखने के लिए बेताब हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बैटिंग से ऐसा तहलका मचाया कि भारत की टी20 टीम में जगह मिल गई. हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर तमाम दिग्गज अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. आयरलैंड दौरे पर हुए दो टी20 के बाद वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी मौका नहीं मिला. अब 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले सबकी निगाहें इसी पर हैं कि क्या वैभव का डेब्यू होगा? इस पर सस्पेंस खत्म करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बड़ा बयान दिया है.
वैभव को लेकर क्या बोले मोर्कल?मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिया कि टीम मैनेजमेंट 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टीम के दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को आसानी से बाहर नहीं करेगा. इंग्लैंड दौरे पर जारी टी20 सीरीज में अभिषेक ने पिछली तीन पारियों में एक अर्धशतक बनाया और 49 रन की पारी खेली है जबकि सैमसन ने पांच, शून्य और एक रन बनाकर निराशाजनक प्रदर्शन किया है.
दूसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मोर्कल ने कहा, ‘हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास अभिषेक शर्मा के रूप में टी20 क्रिकेट का नंबर एक बल्लेबाज है. वहीं संजू विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘संजू का आईपीएल में भी प्रदर्शन शानदार रहा था. ऐसे में कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा जताना और उनका समर्थन करना उचित है. हां, एक युवा खिलाड़ी दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और यह उत्साहजनक है.’
बैटिंग ऑर्डर से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं होगीमोर्कल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि केवल इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए यह अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और उन पर भरोसा करते हैं.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों के बल्लेबाजी क्रम में अनावश्यक बदलाव करने के पक्ष में नहीं है, खासकर तब जब वे पहले उसी क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हों.
View this post on Instagram



