Sports

लक्ष्मी मित्तल के मेहमान बने वैभव सूर्यवंशी के पिता! बिजनेसमैन की कोठी में ठहरे; भाई ने खोला इंग्लैंड दौरे का राज

Last Updated:June 25, 2026, 13:49 IST

बिहार के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में खेलते दिखेंगे. इसके बाद उनका चयन इंग्लैंड दौरे के लिए भी हुआ है. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी उनसे पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. वह वहां मशहूर उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की आलीशान कोठी में मेहमान बने हुए हैं. इस दौरान लक्ष्मी मित्तल ने क्रिकेटर वैभव की जमकर तारीफ भी की है.

ख़बरें फटाफट

लक्ष्मी मित्तल के मेहमान बने सूर्यवंशी के पिता! बिजनेसमैन की कोठी में ठहरेZoomइंग्लैंड में संजीव सूर्यवंशी, लक्ष्मी मित्तल और अन्य बात करते हुए.

पटना/समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर से निकलकर भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ उनका परिवार भी सुर्खियों में हैं. टीम इंडिया के इंग्लैड दौरे से पहले ही वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी इंग्लैड पहुंच चुके हैं. बता दें कि फिलहाल सबकी नजर आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर है. जिसमें वैभव का खेलना तय माना जा रहा है. इसके बाद टीम इंडिया यूके में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. लिहाजा संजीव सूर्यवंशी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. खास बात यह है कि वे वहां मशहूर बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल के आलीशान महल में ठहरे हुए हैं.

लक्ष्मी मित्तल के घर पर ठहरे हैं संजीव सूर्यवंशीबता दें कि दो दिन पहले संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी थी कि इंग्लैंड में उनकी मुलाकात लंदन में राजस्थान रॉयल्स के मालिक लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल और मनोज बधाले से हुई है. उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं. लेकिन समस्तीपुर में संजीव के भाई राजीव सूर्यवंशी ने न्यूज 18 को बताया कि संजीव इंग्लैंड में लक्ष्मी मित्तल के घर पर ही ठहरे हुए हैं. बता दें कि इस दौरान लक्ष्मी मित्तल ने वेभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ भी की है.

संजीव सूर्यवंशी का फेसबुक पोस्टसंजीव सूर्यवंशी ने दो दिन पहले फेसबुक पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि, ‘लंदन में राजस्थान रॉयल्स के मालिक मित्तल जी, आदित्य मित्तल और मनोज बधाले जी से मिलने का सौभाग्य मिला. राजस्थान रॉयल्स के सीईओ आलोक जी और रोमी जी भी साथ में हैं.’

About the AuthorPrashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Samastipur,Bihar

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj