National

Vishwakarma Puja School Holiday 2026: 17 सितंबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? विश्वकर्मा पूजा पर कई राज्यों में छुट्टी घोषित

Last Updated:September 17, 2026, 07:39 IST

Vishwakarma Puja School Holiday 2026: क्या स्कूलों में आज, 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी है? जानिए पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और यूपी के स्कूलों में आज छुट्टी का स्टेटस क्या है. जिन बच्चों ने लॉन्ग वीकेंड का प्लान बनाया है, उन्हें यह जरूर पता होना चाहिए कि आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं.आज स्कूल खुले हैं या बंद? विश्वकर्मा पूजा पर कई राज्यों में छुट्टी घोषितZoomVishwakarma Puja School Holiday 2026: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद हैं

नई दिल्ली (Vishwakarma Puja School Holiday 2026). सितंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. इस महीने की शुरुआत से ही त्योहारों का सिलसिला जारी है. गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी की धूम के बाद अब बारी है भगवान विश्वकर्मा की पूजा की, जिन्हें संसार का पहला शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है. देश के कई हिस्सों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. जानिए आज 17 सितंबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद.

पूर्वी और उत्तर-भारत के राज्यों में विश्वकर्मा पूरा का क्रेज देखते ही बनता है. हालांकि, यहां यह भी जानना जरूरी है कि हर राज्य में इसके लिए एक जैसी छुट्टी नहीं होती है. कहीं चार दिनों का लंबा वीकेंड मिल रहा है तो कहीं स्कूल आम दिनों की तरह ही खुले रहने वाले हैं. अगर आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने स्कूल की छुट्टी का स्टेटस जरूर पता होना चाहिए. जानिए यूपी से लेकर बिहार और बंगाल तक, आज कहां-कहां स्कूल बंद हैं.

पश्चिम बंगाल में मौज: मिल रहा है 4 दिनों का लंबा वीकेंड

पश्चिम बंगाल में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होता है. यहां हर कारखाने, ऑफिस और स्कूल में मशीनों और औजारों की खास पूजा होती है. इस साल तिथियों के हिसाब से 17 सितंबर (गुरुवार) और 18 सितंबर (शुक्रवार) को कई संस्थानों और राज्य सरकार की तरफ से अवकाश घोषित किया गया है. इसके ठीक बाद 19 सितंबर (शनिवार) और 20 सितंबर (रविवार) का वीकेंड आ रहा है. इस तरह बंगाल के कई स्कूलों और तकनीकी संस्थानों के बच्चों के लिए यह किसी मिनी वेकेशन से कम नहीं है.

बिहार और झारखंड में क्या है छुट्टियों का हाल?
झारखंड सरकार के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित है. वहीं, प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का फैसला वहां का लोकल मैनेजमेंट अपने हिसाब से तय करता है. बिहार की बात करें तो वहां के सरकारी कैलेंडर में इस दिन को प्रतिबंधित या ऐच्छिक अवकाश (Restricted Holiday) की श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब है कि जिला प्रशासन या स्कूल के प्रिंसिपल चाहें तो अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश (UP) में तकनीकी संस्थानों और आईटीआई पर खास फोकस

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा के दिन कोई अनिवार्य या जनरल स्टेट हॉलिडे नहीं है. इसका मतलब है कि प्राइमरी और जूनियर स्कूल आमतौर पर खुले रहते हैं. लेकिन तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों जैसे कि ITI, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर्स में इस दिन अलग ही माहौल होता है. इन जगहों पर औजारों की पूजा धूमधाम से होती है. कई संस्थानों में लोकल लेवल पर हाफ-डे या फुल-डे की छुट्टी दी जाती है. DM की तरफ से कोई खास आदेश जारी होने पर ही स्कूलों में छुट्टी मानी जाएगी.

About the Authorदीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ेंFirst Published :

September 17, 2026, 07:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj