गर्मी में पानी की टेंशन खत्म! अब सिर्फ एक मैसेज से दर्ज होगी शिकायत, PHED ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Last Updated:May 06, 2026, 12:18 IST
PHED Helpline Number Rajasthan: भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी. पीएचईडी ने पहली बार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनके जरिए लोग सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह नई सुविधा खासतौर पर गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से परेशान लोगों के लिए शुरू की गई है. इससे शिकायत प्रक्रिया आसान और तेज होगी, जिससे अधिकारियों को भी समस्याओं का जल्द समाधान करने में मदद मिलेगी. अब उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे.
ख़बरें फटाफट

गर्मी में पानी की टेंशन खत्म
जोधपुर: भीषण गर्मी के दौर में जब पानी की किल्लत आम लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है, तब राहत देने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अहम कदम उठाया है. शहर के कई इलाकों में इन दिनों पानी का प्रेशर कम आने, सप्लाई बाधित होने और गंदा पानी आने जैसी शिकायतें बढ़ी हैं.
ऐसे हालात में अब लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि विभाग ने पहली बार सीधे शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप सुविधा शुरू की है. इसके तहत उपभोक्ता अपनी समस्या घर बैठे दर्ज कर सकेंगे, जिससे त्वरित समाधान का रास्ता आसान होगा.
व्हाट्सएप और लैंडलाइन नंबर जारी, 72 घंटे में समाधान का लक्ष्यविभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप नंबर 8279101914 जारी किया है, जिस पर पानी से जुड़ी शिकायतें भेजी जा सकती हैं. इसके साथ ही लैंडलाइन नंबर 0291-2651710 और 0291-2651711 भी सक्रिय किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके. हाल ही में नहर सफाई के चलते कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे परेशानी और बढ़ी है. इसी को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया सरल और प्रभावी बन सके.
बिजली शिकायतों के लिए भी हेल्प डेस्कइधर, बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी डिस्कॉम ने संभाग स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है. उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, वहीं व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत भेजने की सुविधा दी गई है. इसके अलावा जोधपुर शहर सहित आसपास के जिलों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिससे शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त शिकायतों को संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



