Entertainment

Welcome to the Jungle Review, Release, Rating LIVE Updates: ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिले अच्छे रिव्यूज, पेड प्रीव्यू में कमाए इतने करोड़

Last Updated:June 26, 2026, 07:52 IST

Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत 34 एक्टर वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्य के जरिए 3…और पढ़ेंWelcome to the Jungle Review LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' को मिले अच्छे रिव्यूजZoom

‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaykumar)

मुंबई. Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय के अलावा 33 कलाकार हैं. इनमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं.

अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह हाथ जोड़कर खड़े हैं, जबकि बाकी कलाकार उनके पीछे खड़े हैं. उन्होंने क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक मैसेज लिखा -“क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स, प्लीज़ स्टार रेटिंग्स की जगह हंसी वाले इमोजी का इस्तेमाल करें.”

यह ‘वेलकम’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. साल 2007 में कैरटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर समेत कई कलाकार थे. फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन के साथ-साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी थे.

Welcome to the Jungle Review LIVE: तरण आदर्श ने दिए 3.5 स्टार

फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘वेलकम टू जंगल’ को 3.5 स्टार दिए हैं. उन्होंने फिल्म को 1980 के दशक की मसाला एंटरटेनर फिल्म बताया है. उन्होंने लिखा कि फिल्म देखने के लॉजिक या रीजनिंग नहीं लेकिन इसका फोकस फन, हंसी और पुरानी यादें और जबरदस्त एंटरटेनमेंट से है. यह फिल्म छोटे शहरों और आरम लोगो के लिए है. उन्होंने डायरेक्टर अहमद खान की तारीफ की और कहा कि खूबसूरती के साथ इतनी बड़ी स्टारकास्ट को काफी अच्छे से संभाला.

#OneWordReview#WelcomeToTheJungle: ENTERTAINING.

Rating: ⭐️⭐️⭐️½

Get ready for a 1980s-style masala entertainer… The focus is on fun, laughter, nostalgia, and larger-than-life entertainment – not logic or reasoning… Several jokes land effectively, though the post-interval… pic.twitter.com/ImE9Dccrnp

— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2026

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj