शादीशुदा गोविंदा का जब 4 एक्ट्रेस संग उछला नाम, एक से प्यार का कबूलनामा, दूसरी पर कहा ‘दिलकशी रोकना मुश्किल’

Last Updated:August 15, 2026, 16:06 IST
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कथित अफेयर्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया बयानों के बाद उनके चार लिंक-अप्स फिर सुर्खियों में हैं. कोमल के साथ एयरपोर्ट पर दिखने के बाद सुनीता ने तीखा तंज कसते हुए गोविंदा पर ‘बेटी की उम्र की लड़की’ संग घूमने का आरोप तक लगा दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में ‘हीरो नंबर 1’ के नाम से मशहूर एक्टर गोविंदा अपनी शानदार एक्टिंग और डांस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी रंगीन रही, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रही है. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी. अपनी शादी को दोनों ने अपनी पहली बेटी टीना आहूजा के जन्म तक छिपाकर रखा था. हाल ही में सुनीता आहूजा के बयानों के बाद गोविंदा के उन 4 कथित अफेयर्स की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, जिन्होंने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
गोविंदा का नाम सबसे ज्यादा नीलम कोठारी के साथ जोड़ा गया. दोनों ने 1980 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया. दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त गोविंदा सुनीता से सगाई कर चुके थे. स्टारडस्ट को एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने खुद स्वीकार किया था कि वह नीलम के प्यार में पड़ गए थे और उन्होंने सुनीता से सगाई तक तोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर सुनीता पांच दिन बाद उन्हें वापस मनाने के लिए फोन नहीं करतीं तो शायद वह नीलम से शादी कर लेते.
हालांकि, नीलम ने बाद में साफ किया कि उस दौर में दो-तीन फिल्मों में साथ काम करने वाले कलाकारों को लेकर मीडिया अकसर लिंक-अप की खबरें चला देता था. उनके मुताबिक, उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए कलाकार तुरंत अपनी सफाई भी नहीं दे पाते थे.
Add as Preferred Source on Google
हालांकि, नीलम ने बाद में साफ किया कि उस दौर में दो-तीन फिल्मों में साथ काम करने वाले कलाकारों को लेकर मीडिया अकसर लिंक-अप की खबरें चला देता था. उनके मुताबिक, उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए कलाकार तुरंत अपनी सफाई भी नहीं दे पाते थे.
गोविंदा ने कहा था कि उन्हें दिव्या बहुत आकर्षक लगती हैं और उनके आकर्षण रोकना मुश्किल है. उन्होंने कहा था, ‘मैं जानता हूं कि सुनीता इससे परेशान होंगी, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण का विरोध कर रहा हूं.’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ‘कल किसे पता, मैं फिर से किसी के साथ शामिल हो सकता हूं और शायद उस लड़की से शादी कर लूं. लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए और हां, मेरी कुंडली में दूसरी शादी है.’ दिव्या भारती का 1993 में महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया था.

हालांकि, रानी मुखर्जी ने एक पुराने इंटरव्यू में इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी, ‘प्रेस ने हमेशा माना है कि जो भी हीरोइन गोविंदा के साथ तीन-चार फिल्में करती है, वह उनके साथ अफेयर में है. मैं पहली नहीं हूं जिनका नाम उनसे जोड़ा गया. मैं सिर्फ एक बात जानती हूं कि गोविंदा जैसा अच्छा दोस्त और हमदर्द मिलना मुश्किल है.’
अब सालों बाद गोविंदा का नाम नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों आगामी फिल्म ‘रूपा’ से जुड़े हैं और हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके कथित रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई.
सुनीता आहूजा ने हाल ही में फिर इन अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कथित तौर पर कोमल को अपनी बेटी की उम्र की लड़की बताते हुए गोविंदा पर तंज कसा और उन्हें ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया. सुनीता ने कहा, ‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए.’ उन्होंने यह भी तंज कसा कि अगर ‘शुगर डैडी’ इतना अमीर है, तो कपड़े ढंग के पहनने चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 15, 2026, 16:06 IST