कंफर्म हुई रिलीज डेट, तो नई मुश्किलों में फंसी थलापति विजय की ‘जन नायकन’, जमकर हो रहा विरोध, हो रही खास मांग

Last Updated:April 30, 2026, 07:25 IST
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की चर्चित फिल्म जन नायकन को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. इस साल जनवरी में पोंगल के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से पारित न होने का बाद मामला कोर्ट में फंस गया. काफी लंबे समय तक कोर्ट में मामला चलने के बाद अब आखिरकार थलापति विजय की आखिरी फिल्म दर्शकों के सामने पेश होने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली. थलापति विजय ने ऐलान किया कि ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म है. इसके बाद वो सिनेमा से संन्यास लेकर अपना पूरा ध्यान राजनीति पर केंद्रित करना चाहते हैं. लाख मुश्किलों के बाद तय तारीख से करीबन 4 महीने बाद अब 8 मई को एक्टर की फिल्म जन नायकन रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बीच अब फिल्म नई मुश्किलों में घिर गई है.
सेंसर बोर्ड के विवाद के बीच अप्रैल के महीने की शुरुआत में फिल्म के लीक होने की खबर भी सामने आई. अब इन सबके बाद एक्टर राहत की सांस लेते ही कि इससे पहले वो नई मुश्किलों में घिर गए हैं. फिल्म को लेकर मदुरई के एक गांव में खूब विवाद हो रहा है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मदुरई के गांव पापापट्टी में थलापति विजय की फिल्म जन नायकन पर जमकर विवाद हो रहा है. गांव के निवासियों ने जन नायकन फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बताया गया है कि गांवों के परिवारों ने अपने घरों के बाहर काले झंडे लगाकर फिल्म का विरोध जताया.
Add as Preferred Source on Google
इतना ही नहीं गांव वाले एक जगह इकट्ठा होकर जन नायकन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि थलापति विजय की फिल्म में उनका गांव को गलत तरीके से दिखाया गया है. विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि जन नायकन के कुछ दृश्य उनके गांवों को गलत तरीके से दिखाते हैं और वास्तविक घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं.
उन्होंने खास तौर पर पापापट्टी में हुए स्थानीय उपचुनाव की प्रस्तुति पर सवाल उठाया. इस घटना को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि फिल्म में दिखाई गई घटनाएं असलियत से मेल नहीं खातीं, जिससे उनके समुदाय की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.
फिल्म को लेकर नाराजगी जताने के साथ ही गांववालों ने फिल्ममेकर्स और थलापति विजय से खास मांग की है. उन्होंने फिल्म को लेकर निर्देशक एच. विनोथ और अभिनेता विजय से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है.
इसके साथ ही गांववालों ने फिल्ममेकर्स और थलापति विजय से दो अहम मांग उठाई हैं. गांववाले चाहते हैं कि सरकार हस्तक्षेप कर फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटवाए. तीसरी, वे तमिल सिनेमा में ग्रामीण समुदायों को अधिक जिम्मेदारी के साथ दिखाने की प्रतिबद्धता चाहते हैं.
अभी तक थलापति विजय और जन नायकन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर एक्टर और मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है. अब फिल्म को लेकर दर्शकों को बीच जबरदस्त उत्साह है.
First Published :
April 30, 2026, 07:25 IST



