Rajasthan

‘मां दो दिन भूखी क्यों रही?’ चौमूं SDM का फूटा गुस्सा, बोले- माता-पिता की अनदेखी की तो जेल जाओगे

Last Updated:July 11, 2026, 13:03 IST

Chomu SDM Ashish Sharma Viral Video: चौमूं के एसडीएम आशीष शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बुजुर्ग महिला की उपेक्षा पर परिजनों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जब जाना कि बुजुर्ग महिला दो दिन से भूखी थीं, तो उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और कहा कि यदि माता-पिता की देखभाल नहीं कर सकते तो जेल जाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही बुजुर्गों की उपेक्षा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

ख़बरें फटाफट

'मां दो दिन भूखी क्यों रही?' SDM का फूटा गुस्सा, बोले- अनदेखी की तो जेल जाओगेZoomचौमूं के एसडीएम आशीष शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एक बार फिर सूखिर्यों में हैं

जयपुर. “ये मां दो दिन भूखी क्यों रही? अगर माता-पिता की देखभाल नहीं कर सकते तो जेल जाने के लिए तैयार रहिए.” चौमूं के एसडीएम आशीष शर्मा का यह सख्त संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जिस तरह संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई की, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला ने शिकायत की थी कि परिवार के लोग उनकी उचित देखभाल नहीं कर रहे हैं और उन्हें समय पर भोजन तक नहीं दिया जा रहा. शिकायत मिलते ही चौमूं एसडीएम आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि बुजुर्ग महिला दो दिन से भूखी थीं, तो उन्होंने परिजनों को कड़ी फटकार लगाई.

माता-पिता का सम्मान और उनकी देखभाल कानूनी दायित्व

एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माता-पिता का सम्मान और उनकी देखभाल करना केवल नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि कानूनी दायित्व भी है. यदि कोई संतान अपने बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा करती है या उन्हें बेसहारा छोड़ती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्ग महिला को तत्काल भोजन, आवश्यक सुविधाएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए. साथ ही परिवार को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj