Entertainment

यश के 14 मिलियन फॉलोअर्स, क्यों सिर्फ 1 ही शख्स को करते हैं फॉलो? बताया कियारा संग इंटीमेट सीन पर पत्नी का रिएक्शन

Last Updated:August 17, 2026, 07:41 IST

यश की सोशल मीडिया दुनिया की एक दिलचस्प बात इन दिनों चर्चा में है. करोड़ों फैंस वाले ‘रॉकी भाई’ खुद बेहद कम लोगों को फॉलो करते हैं और उनकी फॉलोइंग को लेकर एक खास कनेक्शन सामने आया है. इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर भी खूब बज बना हुआ है. फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ यश की जोड़ी और कुछ सीन चर्चा में हैं. अब एक्टर ने इन सीन को लेकर पत्नी की प्रतिक्रिया और अपने रिश्ते की समझ पर खुलकर बात की है.

नई दिल्ली. ‘केजीएफ’ स्टार यश अपनी आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर यश की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. ‘केजीएफ’ के रॉकी भाई के नाम से मशहूर यश को इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. लेकिन उनकी प्रोफाइल की एक बात काफी दिलचस्प है. इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद यश खुद सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करते हैं. खास बात यह है कि वह शख्स कोई को-स्टार या फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं हैं तो कौन है वो शख्स, चलिए बताते हैं… 

यश को दुनियाभर के 14 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन जिस एक शख्स को वह फॉलो करते हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी राधिका पंडित हैं. यही वजह है कि यश की छोटी-सी फॉलोइंग लिस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. फाइल फोटो.

यश और राधिका की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात कथित तौर पर 2007 में टीवी शो ‘नंदा गोकुला’ के दौरान हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने कई साल तक अपने रिश्ते को बेहद प्राइवेट रखा. साल 2016 में गोवा में सगाई करने के बाद उसी साल दोनों ने शादी कर ली. 2018 में वे पहली बार माता-पिता बने और 2019 में उनके घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. फोटो साभार-@iamradhikapandit/Instagram

Add as Preferred Source on Google

यश हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी के साथ फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स और पत्नी राधिका के रिएक्शन पर बात की. फोटो साभार-@iamradhikapandit/Instagram

यश ने माना कि ऐसे सीन्स देखना राधिका के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इससे उनके रिश्ते में भरोसे पर कोई असर नहीं पड़ता. यश के मुताबिक, राधिका खुद एक एक्ट्रेस हैं और वह अच्छी तरह समझती हैं कि स्क्रीन पर एक्टर अपने किरदार के हिसाब से काम करता है. उन्होंने कहा कि राधिका को ऐसे सीन्स देखकर अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उनसे नाराज हैं. उनके बीच भरोसा है और राधिका समझती हैं कि यह उनके काम का हिस्सा है. फोटो साभार-@iamradhikapandit/Instagram

यश ने यह भी बताया कि ‘टॉक्सिक’ के कुछ हिस्सों को शूट करना उनके लिए भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि कहानी की जरूरत के कारण उन्हें अपनी निजी सहजता की सीमा से बाहर जाकर कुछ चीजें करनी पड़ीं. फोटो साभार-@iamradhikapandit/Instagram

एक्टर ने यह भी माना कि जब कोई पार्टनर अपने जीवनसाथी को इंटीमेट सीन में देखता है तो असहज महसूस करना स्वाभाविक है. लेकिन, उनके मुताबिक एक्टिंग एक कला है और कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए कलाकारों को कई बार अपनी व्यक्तिगत सहजता से आगे बढ़ना पड़ता है. फोटो साभार-@iamradhikapandit/Instagram

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की दुनिया भर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 17, 2026, 07:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj