Rajasthan

राजस्थान के सियासी गलियारों में क्यों छाए हुए हैं राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत? जानें वजह

Last Updated:June 17, 2026, 17:16 IST

Ashok Gehlot News : राजनीति के जादूगर माने जाने वाले राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत इन दिनों सूबे के राजनीतिक पर्दे पर अपने बायानों को लेकर छाए हुए हैं. गहलोत की बयानबाजी ने सूबे की सियासत में गरमाहट ला दी है. गहलोत के बयानों पर बीजेपी नेताओं ने भी जबर्दस्त पलटवार किया है. जाने गहलोत ने क्या-क्या कहा है?राजस्थान के सियासी गलियारों में क्यों छाए हुए हैं राजनीति के जादूगर अशोक गहलोतZoomअशोक गहलोत ने कहा कि देश हिन्दू राष्ट्र बन चुका है. बस केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है.

जयपुर. राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता और सू्बे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छाए हुए हैं. इसके पीछे बड़ी वजह है अशोक गहलोत के बयान. राजनीति के जादूगर माने जाने वाले गहलोत इन दिनों ताबड़तोड़ बयानबाजी कर रहे हैं. गहलोत की बयानबाजी के कई मायने निकाले जा रहे हैं. वहीं सत्तारुढ़ बीजेपी भी उन पर सामूहिक रूप से हमलावर हो रखी है. इससे पूरे सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी का आरोप है कि गहलोत के पास कोई काम नहीं है लिहाजा वे सुर्खियों में बने रहने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

अशोक गहलोत ने हाल ही में कई बड़े बयान दिए हैं. गहलोत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि भारत हिन्दू राष्ट्र बन गया है. बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है. वही उन्होंने बीजेपी को लेकर कहा कि इंदिरा गांधी होती तो वह बीजेपी को बैन कर देती. इसके अलावा गहलोत नीट यूपी पेपर लीक को लेकर भी कई बड़े बयान देते हुए बीजेपी और केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की. गहलोत ने नीट पेपर लीक केस में राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर कहा कि इससे बीजेपी घबरा गई है.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टूट तथा हिन्दू राष्ट्र को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब:

“देखिए, मैं जो बार-बार कह रहा हूँ कि अगर आज इंदिरा गांधी जी होतीं तो इन पर प्रतिबंध (बैन) लगा देतीं—ऐसा मैंने क्यों कहा? आपके इस सवाल का पूरा जवाब उसी बात में छिपा हुआ है। आज देश में जो हालात बन गए… pic.twitter.com/J8ikI8AT1v

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj