Rajasthan

दिल्ली क्यों तलब किए गए भजनलाल सरकार के 4 मंत्री, क्या मंत्रिमंडल में है बदलाव की तैयारी!

Last Updated:July 07, 2026, 13:21 IST

Rajasthan Political News : राजस्थान में बीते कुछ समय से भजनलाल सरकार के कई मंत्री खासा चर्चा में हैं. इनमें कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खीमसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शाामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक इन चारों मंत्रियों को हाल ही में दिल्ली तलब किया गया. जानें बीजेपी कैम्प में अंदरखाने क्या चल रहा है.राजस्थान राजनीति : दिल्ली क्यों तलब किए गए भजनलाल सरकार के ये 4 मंत्री?Zoomभजनलाल सरकार के इन चारों मंत्रियों को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तलब किया था.

जयपुर. राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से बड़ी हलचल शुरू हो गई है. सूबे की भजनलाल सरकार के चार मंत्रियों को दिल्ली दरबार में तलब किए जाने के बाद बीजेपी कैम्प में खासा हलचल मची हुई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली तलब किए गए इन चार मंत्रियों में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खीमसर और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शाामिल हैं. इन चारों मंत्रियों के विभागों में खासा उठापटक मची हुई है. वहीं इन मंत्रियों के बयान सरकार के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं. इन चारों ने हाल ही में दिल्ली जाकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि इसी के चलते इनको दिल्ली बुलाकर खास हिदायतें दी गई हैं. वहीं इस मसले को भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

राजस्थान की राजनीति में शुरू हुई इस हलचल पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस खासा नजरें गड़ाए हुए है. इसकी वजह भी खास है. खासकर मंत्री मदन दिलावर, किरोड़ीलाल और गजेन्द्र सिंह की ओर से बीते दिनों इनके विभागों में हुए घटनाक्रम के बाद जो बयान दिए गए थे उनको कांग्रेस ने हाथोंहाथ लपक लिया था. बाद में कांग्रेस ने मंत्रियों के इन बयानों पर भजनलाल सरकार को जमकर घेरा था. इससे सरकार की खासी किरकिरी हुई थी. वह भी पार्टी के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई थी. इसके डेमैज कंट्रोल के लिए ही मंत्रियों को दिल्ली तलब किया गया था.

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बुलाया गयासूत्रों के अनुसार इन मंत्रियों ने खुद मिलने का समय नहीं मांगा था बल्कि इनको केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बुलाया गया. उसके बाद इन चारों मंत्रियों ने दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात की. राजनीति के जानकारों के अनुसार इनको किसी सरकारी योजनाओं पर चर्चा के लिए नहीं बल्कि राजस्थान सरकार में चल रही हलचल (गड़बड़ियों) के बारे में चर्चा के लिए बुलाया गया. पश्चिमी बंगाल में सरकार का गठन से लेकर सबकुछ स्मूथ हो जाने के बाद अब बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान में चल रहे इश्यु को फिक्स करने का मन बनाया है.

पार्टी की लाइन क्रॉस ना करें अन्यथा…इसके कारण ही इन मंत्रियों को तलब किया गया. चारों की गृहमंत्री से अलग-अलग लंबी बातचीत हुई. हालांकि बातचीत का ब्यौरा पूरी तरह से बाहर नहीं आ पाया है. लेकिन इसे मंत्रियों को हिदायत और मंत्रिमंडल में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी के अंदरुनी सूत्र यह भी बताते हैं कि इन मंत्रियों को हिदायत के साथ फाइनल चेतावनी भी दी गई है कि वे पार्टी की लाइन क्रॉस ना करें अन्यथा…

किस मंत्री से क्या मसला जुड़ा है

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा : खाद बीज की फैक्ट्रियों पर छापामारी और उसके बाद उपजा विवाद मुख्य मुद्दा रहा. इस मसले पर उनके बयान, उनका एसीबी ऑफिस पहुंचना और सीएम भजनलाल सरकार से उनका सामजंस्य मुख्य मुद्दा रहा.

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खीमसर : पहले कोटा और बीकानेर प्रसूताओं की मौत. बाद में जोधपुर में प्रसूताओं की तबीयत खराब होने का मामला और इस दौरान गजेन्द्र सिंह की तरफ से महिलाओं को लेकर की गई बयानबाजी केन्द्र बिन्दु में रही.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर : मदन दिलावर के पास शिक्षा विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग भी है. सूबे में पंचायत चुनाव पेंडिंग हैं. दिलावर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा और विवादों में रहते हैं. माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग को जिस तरह से चीजों को डिलीवर किया जाना चाहिए वह नहीं हो रहा है.

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी : इनके पास पब्लिक से जुड़ा सबसे अहम महकमा जलदाय विभाग है. लेकिन इसको लेकर काफी शिकायतें सीएमओ और ऊपर के स्तर पर पहुंची हैं. वहीं चौधरी के बयान भी कई बार सरकार को मुसीबत में डाल देते हैं. इन सब बातों ने चौधरी की मुसीबतें बढ़ा दी है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj