लौटाएगा नींद, सिरदर्द छूमंतर… क्यों सेहत का खजाना है बेला का फूल? गोंडा के वैद्य से जानिए

Last Updated:June 23, 2026, 16:06 IST
Bela Benefits : बेला अपने आपमें अनूठा फूल है. इसकी खुशबू मन को सुकून देती है और तनाव कम करने में सहायक मानी जाती है. लोकल 18 से गोंडा के आयुर्वेदाचार्य वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि बेला के फूल में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को शांति देने और कई छोटी-बड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं. बेला के फूल का उपयोग अरोमा थेरेपी में भी किया जाता है. इसकी महक से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे नींद बेहतर हो सकती है. यह त्वचा को ताजगी देने और उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है.
बेला का फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है. मंदिरों में पूजा-पाठ से लेकर घरों की सजावट तक इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बेला का फूल सिर्फ सुगंध ही नहीं देता, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. आयुर्वेद में बेला के फूल और पत्तियों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता है.
लोकल 18 से वैद्य जमुना प्रसाद यादव ने बताया कि के फूल में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को शांति देने और कई छोटी-बड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं. इसकी खुशबू मन को सुकून देती है और तनाव कम करने में सहायक मानी जाती है.
वैद्य जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, बेला के फूल की सुगंध मन को शांति प्रदान करती है. इसकी खुशबू मानसिक तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मदद कर सकती है. कई लोग बेला के फूल को अपने कमरे में रखते हैं, जिससे वातावरण सुगंधित बना रहता है और मन को सुकून मिलता है. यही कारण है कि बेला के फूल का उपयोग अरोमा थेरेपी में भी किया जाता है.
Add as Preferred Source on Google
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में बेला के फूल की सुगंध मन को शांत करने का काम करती है. माना जाता है कि इसकी महक से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे नींद बेहतर हो सकती है. हालांकि गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
पारंपरिक चिकित्सा में बेला के फूल का उपयोग सिरदर्द की समस्या में भी किया जाता रहा है. इसकी सुगंध लेने से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे सिरदर्द में राहत मिल सकती है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बेला के फूल को सिरहाने रखकर आराम महसूस करते हैं.
बेला के फूल में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की देखभाल में सहायक माने जाते हैं. कुछ आयुर्वेदिक उत्पादों और हर्बल सौंदर्य प्रसाधनों में बेला के अर्क का उपयोग किया जाता है. माना जाता है कि यह त्वचा को ताजगी देने और उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है.
गर्मियों के मौसम में बेला का फूल शरीर को ठंडक देने वाला माना जाता है. इसकी सुगंध वातावरण को ताजगी देती है और गर्मी के कारण होने वाली बेचैनी को कम करने में मदद कर सकती है. यही वजह है कि गर्मी के दिनों में बेला के फूल की मांग काफी बढ़ जाती है.
बेला के फूल की खुशबू इतनी आकर्षक होती है कि इसका उपयोग इत्र और सुगंधित तेल बनाने में भी किया जाता है. बाजार में मिलने वाले कई प्राकृतिक परफ्यूम और अगरबत्तियों में बेला की सुगंध का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी महक लंबे समय तक बनी रहती है, इसलिए लोग इसे काफी पसंद करते हैं. वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि बेला का फूल कई गुणों से भरपूर है, लेकिन किसी भी औषधीय उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है. केवल घरेलू जानकारी के आधार पर किसी बीमारी का इलाज नहीं करना चाहिए. आयुर्वेदिक उपचार हमेशा योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही अपनाना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



