Women’s Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

होमखेलक्रिकेट
हो गया तय, एशिया कप सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत, 10 सितंबर को मुकाबला
Last Updated:September 08, 2026, 23:53 IST
ind w vs ban w women’s asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया.महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टक्कर.
नई दिल्ली. दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बांग्लादेश ने 12वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ 34 रन से जीत हासिल की. इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा. 10 सितंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 11 सितंबर को सेमीफाइनल-2 में पाकिस्तान के सामने श्रीलंकाई टीम होगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए लो स्कोरिंग मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए. जवाब में यूएई के बल्लेबाज 9 विकेट खोकर 69 रन तक ही पहुंच सके.
किसी तरह 107 रन तक पहुंची बांग्लादेशबांग्लादेश को मुकाबले की तीसरी गेंद पर दिलारा अख्तर (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा. उस समय तक टीम का खाता नहीं खुल सका था. इसके बाद 8 के स्कोर पर शोभना मोस्तरी (3) भी पवेलियन लौट गईं. यहां से कप्तान निगार सुल्ताना ने जुवैरिया फिरदौस के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 37 के स्कोर तक पहुंचाया. फिरदौस 20 गेंदों में 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं. यहां से कप्तान निगार सुल्ताना ने शर्मिन अख्तर के साथ चौथे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी करते हुए टीम को अर्धशतक के पार पहुंचा दिया. सुल्ताना 28 गेंदों में 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुईं.
टीम ने 52 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद 55 रन तक छठा विकेट भी गिर गया. यहां से नाहिदा अख्तर ने शर्मिन अख्तर के साथ 43 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे शतक के करीब पहुंचाया. शर्मिन अख्तर 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. नाहिदा 26 गेंदों में 1 चौके के साथ 16 रन बनाकर नाबाद रहीं. विपक्षी खेमे से सुरक्षा कोट्टे ने 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि इंदुजा नंदकुमार ने 2 विकेट झटके. अर्चरा सुप्रिया और जननी तिरुक्कुमारन ने 1-1 विकेट हासिल किया.



