Rajasthan

फैक्ट्री की आग में अंदर झुलस रहा था मजदूर; अधिकारियों ने कहा- सभी को सुरक्षित निकाला!

Last Updated:May 14, 2026, 14:53 IST

Bhiwadi Guggar Fiber Factory News: भिवाड़ी की डुग्गर फाइबर फैक्ट्री में आग के बाद लापता श्रमिक का जला शव मिला, फायर NOC और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर प्रशासन पर सवाल उठे. शुरुआत में अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया था कि फैक्ट्री से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अब कंकाल मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.आग में अंदर झुलस रहा था मजदूर; अधिकारियों ने कहा- सभी को सुरक्षित निकाला!Zoomभिवाड़ी डुग्गर फाइबर फैक्ट्री में आग, मलबे से जला शव मिला

अलवर. खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से एक दर्दनाक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिस फैक्ट्री में कल भीषण आग लगी थी, वहीं अब एक श्रमिक का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना भिवाड़ी की डुग्गर फाइबर फैक्ट्री की बताई जा रही है, जहां आग लगने के बाद एक मजदूर लापता हो गया था. गुरुवार को फैक्ट्री में सफाई और मलबा हटाने के दौरान अंदर से जला हुआ नर कंकाल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए.

बताया जा रहा है कि जिस श्रमिक का शव मिला है, वह आग लगने के बाद से गायब था. शुरुआत में अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया था कि फैक्ट्री से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अब कंकाल मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.

कल लगी थी भीषण आग, आज मिला जला हुआ शवडुग्गर फाइबर फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगी थी. आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था. मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची थीं और कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया था. लेकिन आग बुझने के बाद जब अंदर की सफाई शुरू हुई, तब एक जला हुआ शव मिला. शव की हालत इतनी खराब थी कि वह लगभग नर कंकाल में बदल चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. घटना के बाद फैक्ट्री क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई.

फायर NOC और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवालइस हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी सामने आई है कि फैक्ट्री के पास फायर एनओसी नहीं थी. इतना ही नहीं, अंदर आग से बचाव के जरूरी संसाधन भी मौजूद नहीं थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि भिवाड़ी में कई फैक्ट्रियां सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कर रही हैं. अब इस घटना के बाद फिर वही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं करते.

लोगों को 16 फरवरी का खुशखेड़ा पटाखा फैक्ट्री हादसा भी याद आ गया, जहां जिंदा जलने से 9 श्रमिकों की मौत हो गई थी. उस हादसे के बाद भी बड़े-बड़े दावे हुए थे, लेकिन अब फिर एक मजदूर की मौत ने उन दावों की पोल खोल दी है.

सभी को सुरक्षित निकालने का दावा हुआ फेलघटना के बाद सबसे ज्यादा सवाल उन अधिकारियों पर उठ रहे हैं जिन्होंने पहले दावा किया था कि फैक्ट्री से सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अब जला हुआ शव मिलने के बाद प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं. भिवाड़ी थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे और सुरक्षा नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj