Tech

सिर्फ ₹200 में मिलेगा फुल मजा! Airtel के ₹200 के धमाकेदार प्लान में मिलेगा 30GB डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

Powered by :

Last Updated:July 07, 2026, 13:14 IST

तुम्ही एयरलेट यूझर असाल तर कंपनीने यूझर्ससाठी एक भारी प्लॅन लॉन्च केला आहे. या प्लॅनमध्ये तुम्हाला 15 ओटीटी अॅप्सचा आनंद घेता येणार आहे. चला पाहूया किती रुपयांचा आहे हा प्लॅन

अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने 200 रुपये का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को कई एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. एयरटेल का यह 200 रुपये वाला नया प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जिन्हें अपने मौजूदा प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा और प्रीमियम OTT कंटेंट का एक्सेस चाहिए.

Airtel ₹200 प्लान के फायदे: एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी और 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है, जिसका इस्तेमाल आप अपने मौजूदा प्लान का डेटा खत्म होने के बाद कर सकते हैं.

हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा तभी मिलेगा, जब आप एयरटेल के 5G नेटवर्क वाले क्षेत्र में होंगे और आपके पास 5G स्मार्टफोन होगा. अपने बेनिफिट्स और कीमत को देखते हुए एयरटेल का यह नया प्लान रिलायंस जियो के 200 रुपये वाले OTT पास को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Add as Preferred Source on Google

JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन: एयरटेल के इस 200 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 149 रुपये है. इसके जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar Specials और दूसरे प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

इसके अलावा, इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स Airtel Xstream Play प्लेटफॉर्म पर Lionsgate Play, Sony LIV, Aha Premium, Chaupal, Sun NXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट का एक्सेस पा सकते हैं.

30GB डेटा खत्म होने के बाद कितना चार्ज लगेगा? प्लान की जानकारी के मुताबिक, 30GB का तय डेटा खत्म होने के बाद इस्तेमाल किए गए अतिरिक्त डेटा पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा. यह ऐड-ऑन प्लान खास तौर पर उन प्रीपेड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में अतिरिक्त डेटा के साथ OTT स्ट्रीमिंग का भी फायदा लेना चाहते हैं.

जियो का 200 रुपये वाला प्लान: जियो का 200 रुपये का OTT पास भी 28 दिनों की वैलिडिटी और 30GB डेटा के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar, YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition समेत कई प्रीमियम OTT सेवाओं का फायदा मिलता है. इसके अलावा, इस प्लान के साथ कुल 16 OTT ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj