Entertainment

‘तुम कभी हीरोइन नहीं बन पाओगी’, राजकुमार बड़जात्या ने जब एक्ट्रेस को दी सलाह, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का सुनाया किस्सा

Last Updated:June 25, 2026, 17:44 IST

एक्ट्रेस ने 90 के दशक में कुछ यादगार फिल्मों में काम किया था. मगर उन्हें पॉपुलैरिटी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली. उन्होंने अब बताया कि यह फिल्म साइन करने से पहले दिवंगत फिल्ममेकर राजकुमार बड़जात्या ने उन्हें एक अनोखी चेतावनी दी थी.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद चुनिंदा फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘दिल के झरोखे में’, ‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत’ जैसी फिल्में शामिल हैं. मगर उन्हें असली पहचान फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में ‘सीमा’ का आइकॉनिक रोल निभाकर मिली थी. हम एक्ट्रेस परवीन दस्तूर की बात कर रहे हैं. उन्होंने अब फिल्म को लेकर मजेदार खुलासा किया है. (फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

परवीन दस्तूर ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म मिलने की खुशी के बीच सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या ने उनसे बेहद साफगोई से बात की थी. उन्होंने परवीन से कहा था कि अगर वह इस फिल्म को करती हैं, तो यह बात पक्की है कि वह भविष्य में कभी ‘हीरोइन’ नहीं बन पाएंगी.<br />(फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

परवीन ने इस कल्ट क्लासिक फिल्म में ‘सीमा’ नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था. फिल्म में उनका किरदार मॉडर्न और स्टाइलिश था, जो किसी भी कीमत पर ‘प्रेम’ यानी सलमान खान से शादी करना चाहती थी. (फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

Add as Preferred Source on Google

परवीन ने फिल्म में घुंघराले बालों और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने निगेटिव रोल को इतनी बखूबी से पर्दे पर उतारा कि उनका नाम बॉलीवुड के इतिहास की सबसे मशहूर और चुनिंदा वैम्प्स की लिस्ट में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. (फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

अगर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की बात करें, तो यह ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा 29 दिसंबर 1989 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. इस फिल्म से निर्देशक सूरज बड़जात्या ने निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था और पहली ही फिल्म से इतिहास रच दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री अहम भूमिकाओं में थे. इनके अलावा आलोक नाथ, रीमा लागू, मोहनीश बहल, राजीव वर्मा, अजीत वचानी, लक्ष्मीकांत बेर्डे और परवीन दस्तूर ने भी अहम किरदार निभाए थे.<br />(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी के साथ-साथ गानों के लिए पॉपुलर हुई थी. गाने जैसे ‘आते जाते हंसते गाते’, ‘कबूतर जा जा जा’ और ‘दिल दीवाना’ आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं और इन्हें ऑल-टाइम हिट माना जाता है. (फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान खान के करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें रातों-रात एक सुपरस्टार बना दिया. वहीं भाग्यश्री की यह डेब्यू फिल्म थी, जिसने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया. परवीन दस्तूर की बात करें, तो इंग्लिश थियेटर का बड़ा हिस्सा रही एक्ट्रेस ने इसके बाद बॉलीवुड के कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. (फोटो साभार: Instagram@pervienirani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj