अजमेर में सजा पानीपत-लुधियाना के कंबलों का बाजार, लेकिन बढ़ती लागत और कम बिक्री ने कारोबारियों की बढ़ाई चिंता

Last Updated:November 01, 2026, 17:48 IST
Ajmer Blanket Market: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अजमेर की सड़कों और चौराहों पर पानीपत के मशहूर कंबलों की बिक्री शुरू हो गई है. दुकानदारों का कहना है कि यह कंबल बेहद गर्म और हल्के होते हैं. दुकानदारों का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार माल की खरीद कीमत और ट्रांसपोर्ट का खर्च दोनों बढ़ गए हैं.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ ही अजमेर में कंबलों का बाजार सजने लगा है. शहर के अलग-अलग बाजारों और सड़क किनारे दुकानों पर रंग-बिरंगे कंबलों की कई वैरायटी देखने को मिल रही है लेकिन इस बार कारोबारियों के सामने बढ़ती लागत और कम बिक्री की चुनौती भी खड़ी हो गई है. कंबलों की खरीद कीमत के साथ ही माल लाने का परिवहन खर्च भी काफी बढ़ गया है.
कोटा से कंबल बेचने आए व्यापारी नितेश बताते हैं कि वे पानीपत और लुधियाना से कंबल खरीदकर अजमेर लाते हैं. पिछले सालों की तुलना में इस बार माल की खरीद कीमत और ट्रांसपोर्ट का खर्च दोनों बढ़ गए हैं. पहले जिस गाड़ी से माल मंगवाने के लिए करीब 15 हजार रुपए खर्च होते थे अब उसके लिए 25 हजार रुपए तक देने पड़ रहे हैं. उनका कहना है कि लागत बढ़ने के कारण कंबलों के दाम भी बढ़ाने पड़ रहे हैं.ग्राहक अपनी तरफ से कम कीमत लगाते हैं लेकिन उस कीमत पर माल बेचना कारोबारियों के लिए नुकसान का सौदा बन जाता है.
कंबलों की अच्छी रेंज देखने को मिल रही हैवहीं मौजूद दुकानदार सुल्तान बंजारा बताते हैं कि इन कंबलों में हाई इंसुलेशन तकनीक का इस्तेमाल होता है जिससे ठंड बढ़ने पर भी शरीर को पर्याप्त गर्माहट मिलती है. उनका कहना है कि बाजार में हर ग्राहक के बजट और जरूरत के अनुसार अलग-अलग गुणवत्ता के कंबल उपलब्ध हैं. शोरूम में मिलने वाली कई तरह की वैरायटी भी यहां उचित कीमत पर मिल सकती है.वह आगे बताते हैं कि उनको सड़क किनारे दुकान लगाने के कारण शोरूम की तरह भारी किराया और अन्य खर्च नहीं उठाने पड़ते इसी का फायदा ग्राहकों को कम कीमत के रूप में दिया जाता है.
सीजन की शुरुआत में ही कारोबारियों को सता रही चिंताकारोबारियों का कहना है कि इस बार मौसम का मिजाज भी बिक्री को प्रभावित कर रहा है. पिछले वर्षों में इसी समय तक अच्छी ठंड पड़ने लगती थी और लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते थे लेकिन इस बार अभी तक वैसी ठंड महसूस नहीं हो रही. कंबलों का सीजन शुरू तो हो गया है लेकिन सर्दी बढ़ने का इंतजार है. दुकानदारों को उम्मीद है कि तापमान में गिरावट के साथ ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी बढ़ेगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
November 01, 2026, 17:48 IST



